वर्धा जिला न्यायालय बम धमकी (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने की सघन जांच

Wardha Police Investigation: वर्धा के मुख्य जिला न्यायालय को सोमवार दोपहर करीब 1:10 बजे धमकी भरा ई-मेल मिला। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल ने जांच शुरू की।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा के मुख्य जिला न्यायालय को सोमवार दोपहर करीब 1:10 बजे बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला।

  • सूचना मिलते ही वर्धा शहर पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया तथा न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

  • बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS), डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने जांच शुरू की।

Wardha District Court Bomb Threat: वर्धा के मुख्य जिला न्यायालय को सोमवार दोपहर ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से किया। इस मामले में पुलिस ने ई-मेल की हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की विभिन्न टीमों ने न्यायालय परिसर में पहुंचकर जांच शुरू की और परिसर में कड़ा बंदोबस्त तैनात तकनीकी जांच भी शुरू कर दी है।

सोमवार को जिला न्यायालय का कामकाज सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान न्यायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसमें न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने की जानकारी सामने आई।

शहर पुलिस को मिली

दोपहर करीब 1.10 बजे इसकी सूचना वर्धा पुलिस को मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय परिसर में पहुंचे। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस), डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल के दल को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से न्यायालय परिसर की सघन जांच की गई। वहीं, पुलिस ने धमकी भरे ई-मेल की पड़ताल शुरू कर दी।

अचानक सामने आई इस घटना से न्यायालय में कार्यरत वकीलों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे नागरिकों में चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, ई-मेल किस व्यक्ति ने और कहां से भेजा, इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी।

तकनीकी जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

वर्धा थानेदार नागेशकुमार चतरकर ने कहा कि सोमवार दोपहर करीब 1.10 बजे न्यायालय से सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक उपाय किए, धमकी भरा ई-मेल किस नाम से और कहां से भेजा गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन