प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

शिरपुर में ट्रैक्टर चोरी का पर्दाफाश, 11.30 लाख का माल बरामद, देवली पुलिस की बड़ी कामयाबी

Wardha Crime: देवली तहसील के शिरपुर में चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले का एलसीबी ने खुलासा कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। 11.30 लाख का माल जब्त किया गया।

अंकिता पटेल

Wardha Tractor Theft: वर्धा देवली तहसील के शिरपुर (होरे) में वर्धा-यवतमाल हाईवे के सर्विस मार्ग से चोरी हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली मामले का एलसीबी ने पर्दाफाश किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए चोर को हिरासत में लिया गया।

आरोपी से ट्रैक्टर, ट्रॉली व अन्य वाहन समेत कुल 11 लाख 30 हजार रुपयों का माल जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार शिरपुर होरे निवासी नारायण शंकर कोल्हे का ट्रैक्टर ट्रॉली 21 जनवरी की देर रात्रि किसी ने चुराई थी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एलसीबी की टीम ने मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकि । जांच के आधार पर टीम अमरावती जिले के चांदुर रेलवे में पहुंची, जहां से आरोपी मंगेश ढोबले को हिरासत में लिया।

मंगेश अपनी कार क्रमांक एमएच 32 एएस 2703 से शिरपुर होरे आया था। जहां से वह ट्रैक्टर चोरी कर ले गया, पुलिस ने मंगेश प्रभाकर ढोबले (30) ने अपने साथी अभिजीत अनिल पेठे (30), नकुल किसन कनासिया (18) निवासी चांदुर रेलवे की मदद से चोरी को अंजाम दिया, तीनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे बिना क्रमांक का ट्रैक्टर, ट्रॉली, एक कार, तीन मोबाइल समेत कुल 11 लाख 30 हजार का माल जब्त कर लिया।

आरोपियों को किया गया देवली पुलिस के हवाले

आरोपियों को देवली पुलिस के हवाले कर दिया गया इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, एलसीबी पीआई विनोद चौधरी के निर्देश पर एपीआई आशिषसिंग ठाकुर, पीएसआई प्रकाश नागापुरे, कर्मी मनोज धात्रक, हमीद शेख, धर्मेंद्र अकाली, महादेव सानप, आशिष महेशगौरी, दिनेश बोवकर, विशाल मडावी, रितेश कर्नाडकर ने अंजाम दिया

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे