जलापूर्ति बंद (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा वासियों सावधान! अगले 48 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, मुख्य पाइपलाइन में बड़े लीकेज से मचा हड़कंप

Wardha Water Supply Cut: वर्धा वासियों के लिए जरूरी खबर! पाइपलाइन लीकेज के कारण 12 और 13 मार्च को आधे शहर में नहीं आएगा पानी। येलाकेली पंपिंग स्टेशन की मुख्य लाइन में खराबी।

प्रिया जैस

Wardha Municipal Council Alert: वर्धा जिले में दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ रही है, ऐसी स्थिति में शहरवासियों के लिए बुरी खबर आ रही है। वर्धा शहर को येलाकेलर पंम्पिग स्टेशन से जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइप लाइन में लीकेज आया है। परिणामवश आधे से अधिक हिस्से में शहर की जलापूर्ति गुरुवार व शुक्रवार दो दिन पूर्णत: बंद रहेगी। इस दौरान पाइप लाइन लीकेज की दुरुस्ती का कार्य चलेंगा, ऐसी जानकारी नगर पालिका के जलापूर्ति विभाग ने दी है।

बता दें कि, वर्धा शहर को महाकाली स्थित धाम प्रकल्प से जलापूर्ति होती है। धाम से येलाकेली व पवनार स्थित पंम्पिग स्टेशन पर पानी पहुंचता है। यहां से मुख्य पाइप लाइन के जरीए शहर के दो हिस्सो में पानी का वितरण होता है। जानकारी के अनुसार येलाकेली पंपिंग स्टेशन से आने वाली मुख्य जलवाहिनी में लीकेज आया है।

यह बात पता चलते ही विभाग ने जलापूर्ति बंद कर दी है। साथ ही लीकेज के मरम्मत का कार्य हाथ में लिया गया है। परिणामवश गुरुवार 12 व शुक्रवार 13 मार्च दो दिन शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्र में जलापूर्ति सेवा पूर्णत: बंद रहने वाली है। ऐसी स्थिति में शहरवासियों ने पानी का उपयोग उचित तरीके से करने का आह्वान नगर पालिका प्रशासन ने किया है।

इन हिस्सों में नहीं आएंगे नल

गुरुवार व शुक्रवार दो दिन शहर के अशोक नगर, जाकीर हुसैन कालोनी, तार फाईल, शिवनगर, हनुमान नगर, स्टेशन फैल, दयाल नगर, गौरक्षण वार्ड, नगीना मस्जिद परिसर, पोद्दार बागिचा, कृष्णनगर, भामटीपुरा, तेली पुरा, साई मंदिर परिसर, मानस मंदिर, जगदले ले-आऊट, प्रभुनगर, सुंदरनगर, गजानननगर, गांधीनगर, विघ्नहर्ता नगर, पवनसुत नगर, साबले प्लाट, म्हाडा कालोनी, सबाने ले-आऊट, पोस्ट कालोनी, साईं नगर, पत्रकार कालोनी, साईंनगर, प्रतापनगर, सानेवाडी, बापट वाडी, हिंदनगर, रामनगर, तुकाराम वॉर्ड परिसर में जलापूर्ति पूर्णत: बंद रहने की जानकारी प्रशासन ने दी है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी