वर्धा सीसीटीवी निगरानी( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा में सुरक्षा के लिए 102 CCTV कैमरों का जाल, कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर

Wardha CCTV Surveillance: वर्धा शहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को मजबूत करने के लिए प्रमुख चौराहों पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

अंकिता पटेल

Wardha Crime Prevention Technology: वर्धा शहर में होने वाली अनुचित घटनाओं पर रोक लगाने और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव रिकॉर्डिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में देखी जाती है।

यह प्रणाली फिलहाल पुलिस विभाग के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग पर है। इसी के तहत पुलिस विभाग की पहल पर राज्य सरकार के निधि से वर्धा शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा चौक, आर्थी नाका चौक, बजाज चौक, शास्त्री चौक, बस स्टैंड, झांसी रानी प्रतिमा चौक, इतवारा चौक, आरती टॉकीज चौक और धुनिवाले मठ चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

शहर के इन प्रमुख चौराहों पर लगाए गए करीब 102 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में देखी जाती है।

इरर कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक अनिल मेश्राम तथा पुलिस कर्मचारी लता चौधरी (बेलखोडे), पूजा गिरडकर, रोशनी डडमल और पायल झुरमुरकर संभाल रहे हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों पर जब भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है, तो इसी कंट्रोल रूम से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही चोरी, चेन स्नैचिंग, दोपहिया वाहन चोरी जैसे अपराधों की जांच में भी यह सीसीटीवी प्रणाली पुलिस।

तकनीकी कारणों से लगभग 18 कैमरे पड़े बंद

करीब 102 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, लेकिन इनमें से लगभग 18 कैमरे वर्तमान में बंद हैं। बताया गया है कि तकनीकी खराबी या कैमरे लगे स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों के कारण ये कैमरे फिलहाल बंद हैं।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'