वर्धा बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन Amravati Municipal Corporation 
वर्धा

वर्धा: सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों; बसपा सम्मेलन में रामजी का आह्वान

Political News Wardha: वर्धा में कांशीराम जी की 92वीं जयंती पर बसपा का विदर्भ स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। मुख्य मार्गदर्शक सांसद रामजी गौतम ने कार्यकर्ताओं से सामाजिक आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

रूपम सिंह

 Wardha Kanshiram Jayanti News: महात्मा फूले, राजर्षी शाहू महाराज, डा.बाबासाहब आंबेडकर ने जो परिवर्तन का आंदोलन किया। उस सामाजिक परिवर्तन के आंदोलन को काशीराम राष्ट्रीय स्तर पर लेकर गए। इसलिए आंदोलन को सफल बनाने कार्यकर्ता सहयोग करें, ऐसा आह‍्वान विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के केंद्रीय कॉर्डिनेटर व महाराष्ट्र के प्रभारी राज्यसभा सांसद राम गौतम ने किया।

राम गौतम बहुजन समाज पार्टी की ओर से काशीराम के 92 वें जयंती अवसर पर बहुजन समाज पार्टी ने विदर्भस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया था। वह प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश बसपा अध्यक्ष सुनील डोंगरे ने मार्गदर्शन किए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी मुकुंद सोनवने, महिला नेता डॉ. विद्या राईकवार ने भी मार्गदर्शन किया।

प्रास्ताविक महाराष्ट्र प्रदेश के महासचिव व विदर्भ प्रदेश के इन्चार्ज डॉ. मोहन राईकवार, संचालन जिला सचिव सुरेश दुधे ने किया। समापन जिला अध्यक्ष अनोमदर्शी भैसारे ने किया। मंच पर महाराष्ट्र प्रदेश के कोषाध्यक्ष अब्दुल रौफ, प्रदेश महासचिव नागोराव जयकर, पृथ्वी शेंडे, प्रदेश सचिव दादाराव उईके, विवेक हाडके, प्रफुल मानके, दीपक पाटिल, महेंद्र मकेश्वर, मुस्लिम भाइचारा कमिटी के जोन प्रमुख मोहसीन शेख, स्कर्मिश खडसे, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व चुनाव जीतनेवाले सदस्य उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

इस समय विविध क्षेत्र में अतुलनीय काम करने पर कार्यकर्ता को सम्मानित किया। सफलतार्थ जिला सचिव किशोर मेंढे, बामसेफ संयोजक जानराव ठोंबरे, जिला संयोजिका मंदा नाखले, वर्धा जिला प्रभारी प्रज्ञा दुपट्टे, वैशाली कांबले, सुनील भगत, जिला महासचिव मनोज माहोरे, सुधाकर जुनघरे, निखिल भगत, शरद वानखडे आदि ने कडी मेहनत की। कार्यक्रम में कलाकार विकास, राजा ने प्रबोधन किया।

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

बेंगलुरु में FDA सख्त: स्वास्थ्य विभाग की कैंटीन में एक्सपायर्ड खाना, विधानसभा परिसर में रेंगते मिले कॉकरोच!

Explainer: गंदी रसोई और खराब खाने पर क्या कहता है FSSAI का कानून? रेस्तरां के खिलाफ क्या हो सकती है कार्रवाई