रेल पटरी से सटे नाली में मिले शव मची खलबली 
वर्धा

वारदात: रेल पटरी से सटे नाली में मिले शव से मची खलबली, आटोचालक की संदेहास्पद मौत

Wardha Suspicious Death:वर्धा में रेलवे पटरी के पास नाली में ऑटो चालक का संदेहास्पद शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान, ऑटो भी क्षतिग्रस्त मिला। लोहमार्ग पुलिस ने जांच शुरू की।

आंचल लोखंडे

Wardha News: सेवाग्राम-वर्धा रेलवे लाइन से सटे नाली में आटो चालक का संदेहास्पद स्थिति में शव पाये जाने से खलबली मच गई। उक्त घटना सोमवार, 24 नवंबर की सुबह प्रकाश में आयी। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाए चल रही है। प्रकरण में लोहमार्ग पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त बलवंत पलसराम भाणसे (58) के नाम से हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलवंत नागसेननगर के देशपांडे ले-आऊट में भीमराव नितनवरे के यहां किराये से रहते थे।

आटो चलाने का काम किया करते थे। हमेशा की तरह वें आटो लेकर घर से निकले। परंतु वापिस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह उनका शव रेल पटरी से सटे नाली में पड़ा होने की खबर परिजनों को मिली। खबर फैलते ही लोहमार्ग पुलिस, सेवाग्राम पुलिस व शहर थाने के पुलिस अधीकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बलवंत भाणसे के सिर पर गहरे वार थे। जैसे किसी ने भारी चिज से उनपर हमला किया हो। पटपरी पर खून पड़ा हुआ था। वहीं पर एक पत्थर भी दिखाई दिया, जो खून से सना था। किसी का कहना है

पटरी क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत

पटरी क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। मौके पर मोबाइल फारेन्सीक टीम पहुंची थी। घटना पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के - लिए भेज दिया गया है। प्रकरण में वर्धा लोहमार्ग पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा था आटोरिक्षा

उल्लेखनीय यह कि, घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर मृतक बलवंत भाणसे का आटोरिक्षा खड़ा था। उक्त आटो के कांच फुटे हुए थे। उनके साथ कुछ गलत हुआ है, ऐसा कुछ लोगों का कहना है। इस प्रकरण में विस्तृत जांच की मांग हो रही है।

धर्म बदलने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को बताया सही

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO