वर्धा

खाद लेकर जा रहा ट्रक पलटा, चाणकी के पास बड़ा अनर्थ टला

नवभारत डेस्क

वर्धा. रासायनिक खाद की बैग लेकर वर्धा की दिशा में जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी हो गया़ उक्त हादसा सेलू थाना क्षेत्र के चाणकी कोपरा में शनिवार की सुबह 11 बजे घटा़ ट्रक पलटी खाकर सड़क के नीचे जा धंसा़ सौभाग्यवश कोई जीवितहानि नहीं घटी.

जानकारी के अनुसार नागपुर से रासायनिक खाद लेकर ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 5140 जुनोना में आया था़ यहां के कृषि केंद्र में कुछ बैग उतारने के बाद ट्रक करिब 200 बैग लेकर वर्धा जाने के लिये निकला़ इस दौरान चाणकी कोपरा के समीप सड़क पर पड़े बड़े पत्थर के कारण चालक का ट्रक पर से नियंत्रण छूट गया़ इसमें ट्रक अनियंत्रित होकर मार्ग से सटे जा धंसा.

हादसा घटते ही ग्रामीणों ने मौके पर भीड़ की़ नागरिकों ने ट्रक चालक व क्लीनर को तुरंत बाहर निकाल लिया़ दोनों को मामूली चोटें पहुंची थी़ इसमें ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया़ सौभाग्यवश हादसे में कोई अनहोनी नहीं घटी़ पिछले तीन वर्षों से रोड का काम कछुआ गति से चल रहा है़ संबंधित एजेन्सी की लापरवाही से आये दिन मार्ग पर हादसे घट रहे है़ं इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की मांग है.

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे