वर्धा

कोयला लेकर जा रहा ट्रक पलटा, 2 हुए घायल

नवभारत डेस्क

समुद्रपुर(सं). कोयला लेकर जा रहा ट्रक पलट गया़ यह घटना गिरड (पेठ) गांव के पास सामने आयी़ चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें सेवाग्राम अस्पताल में दाखिल किया गया है.

जानकारी के अनुसार उमरेड से कोयला लेकर निकला ट्रक जाम मार्ग से चंद्रपुर जा रहा था़ इस बीच गिरड पेठ गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया़ घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर राज किराना स्टोअर्स है़ सौभाग्यवश कोई नागरिक उपस्थित नहीं रहने से अनहोनी टली़ घायलों में ट्रक चालक चंद्रपुर निवासी भोला माथुर(28) और क्लीनर अप्पू बबन यादव(28) समावेश है़ मामले की जांच थानेदार सुनील दहिभाते के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है.

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज