सीएम देवेंद्र फडणवीस व सुधीर मुनगंटीवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

CM फडणवीस की बैठक से सुधीर मुनगंटीवार ने बनाई दूरी, भाजपा विधायक ने बताई ये वजह

Wardha BJP Meeting: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की वर्धा में सोमवार को विदर्भ स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक से भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दूरी बनाई।

आकाश मसने

Sudhir Mungantiwar News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की वर्धा में सोमवार को विदर्भ स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले समेत तमाम बड़े नेता व विदर्भ के नेता पहुंचे थे। लेकिन एक नेता की उपस्थिति ने राजनीति चर्चाओं को हवा दे दी है।

भाजपा द्वारा आयोजित विदर्भ स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक से पूर्व मंत्री तथा भाजपा के कद्दावर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दूरी बनाने के कारण बैठक में चर्चाओं का बाजार गरमाया था। सेवाग्राम रोड पर स्थित चरखा भवन में सोमवार को स्थानीय निकाय संस्था के चुनाव के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक में मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री, विदर्भ के मंत्री व अन्य बड़े नेता उपस्थित थे। मुनगंटीवार को बैठक के लिए उपस्थित रहना था। जिसकी जानकारी पार्टी द्वारा उन्हें भेजी गई थी। परंतु मुनगंटीवार बैठक से दूर रहे। उनकी अनुपस्थित चर्चा का विषय बन गई थी।

क्या बोले सुधीर मुनगंटीवार?

इस संदर्भ में सुधीर मुनगंटीवार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि, उनका 30 जुलाई को जन्मदिन है। इस दिन वह चंद्रपुर में उपस्थित नहीं रहते है। प्रतिवर्ष तीर्थदर्शन के लिये जाते है। इस बार भी पहले तीर्थ दर्शन के लिए जाना तय हुआ था। बैठक का नियोजन हाल ही में किया गया था। इस संदर्भ में वरिष्ठों को जानकारी दी गई थी।

CM ने विपक्ष पर साधा निशाना

वर्धा में भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में शहरी नक्सलवाद बढ़ रहा है। देश को तोड़ने वाली शक्तियां फिर जागृत हुई है। उन्हें डॉ. बाबासाहब अंबेडकर का संविधान मान्य नहीं है। यह शक्तियां शहर में अपनी विचारधारा फैलाकर देश को खोखला करने के काम कर रही हैं। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी देश विरोधी ताकतों को खत्म करने तक शांत नहीं बैठूंगा।

बैठक में ये नेता रहे मौजूद

वर्धा के चरखा सभागार में आयोजित भाजपा के सम्मेलन में श्रममंत्री आकाश फुंडकर, आदिवासी मंत्री अशोक उईके, वर्धा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, पूर्व सांसद रामदास तडस, विधायक दादाराव केचे, समीर कुणावार, राजेश बकाने, सुमित वानखेड़े, रणधीर सावरकर, जिलाध्यक्ष संजय गाते समेत पार्टी के सांसद, विधायक समेत प्रमुख नेता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा