प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वर्धा

वना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा

Wardha Crime News: वर्धा-चंद्रपुर सीमा पर रेत माफियाओं के गैंगवार में भारतीय जनता पार्टी नेता भारत नागपाल की हत्या। पोकलेन से रास्ता रोककर नदी में डुबोया, मुख्य आरोपी हिरासत में।

रूपम सिंह

Wardha Illegal Sand Excavation: वर्धा व चंद्रपुर जिले की सीमा पर हिंगनघाट व वरोरा तहसील क्षेत्र स्थित वना नदी के पात्र में रविवार 1 मार्च की देर रात रेत माफियाओं के बीच खूनी गैंगवार में रेत घाट मालिक व बीजेपी के पुलगांव शहर महामंत्री भारत नागपाल की हत्या कर दी गई। मृतक भारत की मां नगरसेविका है। सीमांकन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले के बांबर्डा रेत घाट और वर्धा जिले के ढीवरी पिपरी रेत घाट के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक भारत के स्वामित्व वाले क्षेत्र में आरोपियों द्वारा नाव व पोकलेन मशीन लगाकर अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था।

इसी बीच एक करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद गहराया। फोन पर हुई कहासुनी के बाद आरोपी सौरभ ठाकुर अपने 20-25 साथिया के साथ घाट पर पहुंचा। आरोपियों ने रास्ता रोकने के लिए पोकलेन मशीन खड़ी कर दी। लोहे की रॉड व हथियारों से भारत व उनके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में भारत की मौके पर ही मौत हो गई, अमोल ठोंबरे और अमित उर्फ पींटू साहू जख्मी हो गए।

टोल प्लाझा समीप आरोपियों को पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी की। आरोपियों के नई फॉर्च्यूनर वाहन से वर्धा की ओर भागने की जानकारी पर वडनेर पुलिस ने दारोड़ा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सौरभ ठाकुर सहित कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया सभी आरोपियों को वरोरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे है।

घटना के बाद उपजिला अस्पताल में नागपाल के शव को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस वारदात से क्षेत्र में रेत बताए जा रहे हैं। घटना के बाद उपजिला अस्पताल में नागपाल के शव को देखने भारी भीड़ उमड़ पड़ी, इस वारदात से क्षेत्र में रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपियों में सौरभ ठाकुर, अक्षय खडसे, अमोल कामडी, सुनिल झोरे, प्रफुल उमाटे, अतुल मोटघरे, गितेश सातपुते सहित अन्य का समावेश बताया गया।

निर्ममता से उतारा मौत के घाट

हमलावरों ने भारत नागपाल पर पहले फर्स से हमला किया पश्चात उसे पकडकर नदी में डूबाया। जब तक मृत्यु नहीं होती तब तक उसका सिर नदी में डुबाकर रखा निर्ममता से हत्या कर शव नदी में फेक दिया।

पोकलेन फूंका, वाहनों की तोड़फोड़ भी की

  • वारदात के बाद रेत घाट पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने घाट परिसर में खड़ा पोकलेन आग के हवाले कर दिया। यही नहीं तो वहां पर खड़े कुछ वाहनों की तोड़‌फोड़ कर दी।
  • वरोरा, हिंगनघाट, वडनेर सहित अन्य ठिकाणों के पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए है।

Delhi Building Collapse Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 7, दिल्ली HC में आज होगी सुनवाई; रेस्क्यू जारी

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे