राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वर्धा दौरा आज, दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, ट्रैफिक रूट में हुआ बड़ा बदलाव

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 16 अप्रैल को वर्धा दौरा। बापू कुटी और हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल। जानें ट्रैफिक रूट में बदलाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।

प्रिया जैस

President Droupadi Murmu's Visit to Wardha: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) का गुरुवार, 16 को वर्धा में आगमन होने जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पुर्णत: अलर्ट मोड है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परिवहन सुविधा पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। अपने दौरे पर राष्ट्रपति सेवाग्राम स्थित बापूकुटी में भेंट के पश्चात महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्व विद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी सर्वप्रथम सुबह 10.50 बजे सेवाग्राम आश्रम व बापू कुटी में उनका काफिला पहुंचेगा।

इसके बाद 11.25 बजे महात्मा गांधी आंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में आगमण व दीक्षांत समारोह में उपस्थिति देंगे। इसके बाद दोपहर को उनका काफिला नागपुर के लिए रवाना होगा। इस दौरे को ध्यान में रखते हुए वर्धा सहित आसपास के क्षेत्र में तगडा पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। सीमा क्षेत्र में फिक्स पाइंट रखे गए हैं। शहर व आसपास के क्षेत्र में जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात है।

पुलिस का कड़ा बंदोबस्त

सेवाग्राम से हिंदी विश्व विद्यालय मार्ग पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से 16 अप्रैल को ड्रोन, पेराग्लाइडर, पैरामोटर, हेडग्लाइडर जैसे हवाई साधनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कुछ भीतरी मार्ग व हाईवे की परिवहन व्यवस्था में बदलाव किये गए हैं।

सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक सेवाग्राम व वर्धा शहर के कुछ प्रमुख मार्ग का परिवहन बंद कर अन्य मार्गों से बदला गया है। महिलाश्रम से सेवाग्राम मार्ग व म्हसाला बायपास परिवहन के लिए सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पूर्णत: बंद रहेगा। दत्तपुर से नागपुर तथा महामार्ग की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी। नागपुर की दिशा में जाने वाले वाहन समृध्दि महामार्ग का उपयोग कर सकते है।

बुट्टीबोरी-तुलजापुर हाईवे 4 घंटे रहेगा बंद

यवतमाल से वर्धा-नागपुर की ओर जाने वाले बुट्टीबोरी-तुलजापुर हाईवे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच 20 मिनट के लिए बंद रहेंगा। वहीं नागपुर से वर्धा-यवतमाल की दिशा में जाने वाला मार्ग भी इसी बीच 20 मिनट बंद रखा जाएगा।

सेवाग्राम मेडिकल चौराहे से मांडगांव-पवनार की ओर जाने वाले मार्ग सुबह 10 से दोपहर 2 के बीच किसी भी समय 20 मिनट के लिए बंद रहेंगा। वहीं हैलीपॅड से बापुकूटी जानेवाले मार्ग का परिवहन 20 मिनट के लिए बंद रहेंगा। इन मार्गों से राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद परिवहन सेवा नियमित रुप से शुरू कर दी जाएंगी।

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं