राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

Droupadi Murmu का वर्धा दौरा, MGAHV में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जोरों पर चल रही तैयारियां

President Droupadi Murmu Wardha: वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। 2007 के बाद पहली बार विवि में किसी राष्ट्रपति का आगमन।

प्रिया जैस

President Droupadi Murmu Visit MGAHV Convocation: वर्धा के महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी। उनके स्‍वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। विश्‍वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह गुरुवार, 16 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.25 बजे टैगोर सांस्‍कृतिक संकुल के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला है।

जिसमें राष्‍ट्रपति एवं विश्‍वविद्यालय की कुलाध्‍यक्ष द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगी एवं दीक्षांत भाषण देंगी। दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल जिष्‍णु देव वर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, शिक्षा राज्‍यमंत्री एवं वर्धा जिले के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर, कार्य परिषद के सदस्य प्रो. सुरेंद्र दुबे उपस्थित रहेंगे।

दूसरी बार वर्धा पहुंचेगी राष्ट्रपति

समारोह में विश्‍वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा दीक्षांत उपदेश देंगी। विश्‍वविद्यालय के इतिहास में दीक्षांत समारोह के लिए पहली बार राष्‍ट्रपति पधार रही हैं। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्‍वर्ण पदक एवं अन्य सम्‍मान व पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किया जाएगा। विश्‍वविद्यालय में दूसरी बार राष्‍ट्रपति का आगमन हो रहा है।

इसके पूर्व सन 2007 में तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति ए.पी.जे. अब्‍दुल कलाम आए थे। उन्‍होंने विश्‍वविद्यालय के दूर शिक्षा निदेशालय का उद्घाटन किया था। विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Droupadi Murmu) के स्‍वागत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्‍यवस्‍था से संबंधित आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विश्‍वविद्यालय में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन को लेकर खासा उत्‍साह दिखायी दे रहा है।

विविध समितियों का हुआ गठन

दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्‍वविद्यालय ने विभिन्न समितियां गठित की हैं और सभी समितियां सक्रियता से काम कर रही हैं। कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने आयोजन से संबंधित समन्वय समिति, स्‍वागत समिति, उपाधि एवं प्रमाणपत्र वितरण समिति, मीडिया समिति तथा यातायात व अन्य समितियों के साथ बैठक कर आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा