वर्धा

पुलिसकर्मी के बेटे ने की आत्महत्या

नवभारत डेस्क

वर्धा: ट्रेन के सामने छलांग लगाकर पुलिस कर्मचारी के पुत्र ने आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार सुबह इतवारा के पुलफैल परिसर स्थित सेवाग्राम स्टेशन के पास पटरी पर सामने आईं. चेतन दिलीप तिजारे(31) यह सुबह घर से बाहर गया था. बताया जाता है कि पत्नी छोड़कर जाने के बाद वह निरंतर चिंता में रहता था.  समुपदेशन करने के बावजूद भी वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था.

शनिवार को सुबह इतवारा से सेवाग्राम रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर महावितरण के पावर हाउस के पास चेतन का कटी हुई हालत में शव दिखाई दिया़  रेलवे कर्मचारी तथा नागरिकों के यह बात ध्यान में आते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करके पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रवाना किया. प्राथमिक जांच में चेतन ने आत्महत्या करने की बात पर पुष्टि की.  पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.  

नीतीश होते तो ये नौबत नहीं आती, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- जमानत मिल जाएगी

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये