दारोडा टोल नाके तीन आरोपी गिरफ्तार (सोर्सः फाइल फोटो- नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई: दारोडा टोल नाके पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wardha Crime News: वर्धा पुलिस ने दारोडा टोल नाके पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर तेलंगाना से भाग रहे 3 शातिर चोरों को पकड़ा। इनके पास से 46.46 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है।

रूपम सिंह

Wardha Interstate Thieves Arrest: वर्धा जिले की वडनेर पुलिस ने दारोडा टोल नाके पर फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की यह कार्रवाई टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई थी। जानकारी के अनुसार तेलंगाना के आदिलाबाद, वारंगल व कामारेड्डी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र की ओर भाग रहे थे।

आदिलाबाद पुलिस की वर्धा पुलिस को सूचना मिलने पर वडनेर थाने की टीम ने दारोडा टोल नाके पर नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध कार टोल नाके पर पहुंची, पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने कार को तेज रफ्तार में रिवर्स लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को चारों ओर से घेर लिया और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

इस कार्रवाई से टोल नाका परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस जांच में सामने आया कि 23 मई को आदिलाबाद वन टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के शांतिनगर इलाके में बंद घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और आरोपियों की गतिविधियों के आधार पर उनकी पहचान की।

बदमाशों पर गंभीर मामले दर्ज

वर्धा पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ हत्या, डकैती तथा चेन स्नैचिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 46 लाख 46 हजार 600 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरी का पूरा माल जब्त करने में सफलता हासिल की है।

आरोपियों को किया आदिलाबाद पुलिस के हवाले

उचित प्रक्रिया के बाद तीनों आरोपियों को बरामद माल सहित आदिलाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में वडनेर थाना प्रभारी घनश्याम पाटील के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक भारत वर्मा, कर्मचारी समीर कामडी, प्रशांत भाईमारे और संदीप बदकी ने की।

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप