वर्धा पुलिस देह व्यापार के संचालक को गिरफ्तार करते हुए (सोर्स- फोटो नवभारत)  
वर्धा

वर्धा के पवन लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़; LCB ने महिला को कराया मुक्त, संचालक सचिन जाधव गिरफ्तार

Wardha Police Raid News: वर्धा के भामटीपुरा स्थित पवन लॉज में एलसीबी और एएचटीयू की टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। एक महिला को मुक्त कराकर लॉज संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

केतकी मोडक

Prostitute Ring Busted In Wardha: गुप्त सूचना के आधार पर अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधक कक्ष (एएचटीयू) एवं स्थानीय अपराध शाखा (LCB) की संयुक्त टीम ने वर्धा शहर के भामटीपुरा स्थित पवन लॉज पर छापेमारी कर देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला को मुक्त कराया तथा लॉज संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने की पुष्टि

पुलिस को सूचना मिली थी कि पवन लॉज में वर्धा जिले के बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए 8 जुलाई को पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को लॉज में भेजा। सूचना सही पाए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल छापा मारकर एक महिला को वहां से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लॉज संचालक सचिन हरीश जाधव (45), निवासी भामटीपुरा, वर्धा को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई वर्धा पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, सहा. पुलिस निरीक्षक माधुरी वाघाड़े, पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा तांदुलकर, पुलिस अमलदार अमर लाखे, संजय सिंह सूर्यवंशी, चंद्रकांत बुरंगे, संजय राठौड़, धर्मेंद्र अकाली, नवनाथ मुंडे, अक्षया सावरकर, सोनाली मेसरे, प्रतीक्षा पेंदाम तथा एएचटीयू (AHTU) व अपराध शाखा की टीम ने की।

आर्थिक लाभ के लिए चल रहा था लॉज में गोरखधंधा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह आर्थिक लाभ के लिए बाहर से महिलाओं और युवतियों को बुलाकर उन्हें पैसों का लालच देकर देह व्यापार कराने का काम कर रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7,200 रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री सहित कुल 18,200 रुपये का माल जब्त किया। मामले की आगे की जांच वर्धा पुलिस कर रही है।

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें