वर्धा

17 तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, RTE के तहत 111 स्कूलों में 1,111 सीटें

नवभारत डेस्क

वर्धा. सभी घटकों के बालकों को शिक्षा की प्रमुख धारा में लाने के लिये सरकार ने आरटीई के तहत अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों में 25 प्रश सीटें आरक्षित रखी है. इसके लिये ड्रा पध्दति से विद्यार्थियों का चयन किया जाता है़ जिले में कुल 111 स्कूलों में 1,111 सीटें आरक्षित रखी गई है़ इसके लिये 17 मार्च तक अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है़ं परंतु इस दौरान कुछ तकनीकि समस्या पैदा हो रही है.

बालकों को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बिना अनुदानित स्कूलों में 25 प्रश प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन चलायी जा रही है़ इसमें दुर्बल व वंचित घटकों के बालकों को प्रवेश दिया जाता है़ प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र स्कूलों का पंजीयन पूर्ण हो चुका है़  जिले में 1 मार्च से ऑनलाइन आवेदन दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है़ जो 17 मार्च की रात्रि 12 बजे तक चलेंगी.

अभिभावकों से शिक्षा विभाग की अपील

आरटीई प्रक्रिया के चलते आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों को काफी राहत मिल रही है़ वे इस प्रक्रिया के चलते अपने बालकों को अच्छी स्कूल में पढ़ा सकते है़ गत कुछ दिनों से ऑनलाइन आवेदन दर्ज करते समय तकनीकि समस्या पैदा हो रही है़ इसके चलते अभिभावक परेशान है़ परिणामवश अभिभावकों को नेट कैफे में पहुंचकर आवेदन भरना पड़ रहा है़ इसके ऐवज में अभिभावकों से सौ से डेढ़ सौ रुपये लिये जा रहे है. वहीं दूसरी ओर अधिक से अधिक अभिभावकों से दिये गये पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील शिक्षा विभाग ने की है.

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी