सांसद अमर काले को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण (फोटो नवभारत) 
वर्धा

सांसद अमर काले का घेराव : पुलगांव-अमरावती पुल को दो दिनों में खोला जाएगा

Wardha News: सांसद अमर काले के पुलगांव के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र, महिलाएं और नागरिकों ने उन्हें घेरते हुए पुराने पुल को पुनः यातायात के लिए शुरू करने की मांग की।

आकाश मसने

Member of Parliament Amar Kale News: वर्धा पुलगांव से अमरावती को जोड़ने वाले पुराने पुल से यातायात बंद होने से परेशान नागरिकों ने सांसद अमर काले को घेरकर पुल को दोबारा शुरू करने की मांग की। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए सांसद ने तुरंत सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से फोन पर बात की और दो दिनों के भीतर पुल को पैदल व दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोलने का आश्वासन दिया।

वर्धा नदी पर बना यह पुल अपनी जर्जर हालत के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इससे पुलगांव के उस पार रहने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चार से पाँच किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा था।

नागरिकों ने सांसद को घेरा

जब सांसद अमर काले वर्धा जिले के पुलगांव के दौरे पर थे, तब बड़ी संख्या में छात्र, महिलाएं और स्थानीय नागरिक उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने सांसद को घेरते हुए अपनी परेशानी बताई और पुल को दोबारा शुरू करने की मांग की। शुरुआत में, सांसद ने पुल की सुरक्षा को देखते हुए यातायात की संभावना नहीं होने की बात कही, लेकिन नागरिकों के लगातार आग्रह के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया।

सांसद की पहल पर मिला आश्वासन

सांसद ने तत्काल सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता सतीश अंभोरे को फोन लगाया और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने पूछा कि क्या पुल को पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोला जा सकता है। अभियंता अंभोरे ने नागरिकों की समस्या को समझते हुए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के बाद पुल को खोलने की सहमति दी।

इसके बाद, सांसद अमर काले ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिनों के भीतर सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुल को अस्थाई रूप से खोला जाएगा। सांसद के इस त्वरित कदम के लिए नागरिकों ने उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें उनके आगे के दौरे के लिए मार्ग प्रशस्त किया। इस दौरान राष्ट्रवादी शरद पवार पार्टी के तालुका अध्यक्ष देशमुख और अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान