वर्धा की स्टील कंपनी में लगी आग 
वर्धा

महाराष्ट्र: वर्धा के भुंगांव स्टील कंपनी में लगी भयंकर आग, अब तक 18 मजदूर घायल, 1 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के वर्धा के भूगांव में एवोनिथ स्टील कंपनी में बीती रात भयंकर आग लग गई। हादसे में 18 मजदूर घायल हो गए हैं। तीन घायल मजदूरों को नागपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जिसमें एक की हालत अब गंभीर है।

राहुल गोस्वामी

वर्धा : महाराष्ट्र के वर्धा से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां भूगांव में एवोनिथ स्टील कंपनी में बीती रात भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 18 मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं तीन घायल मजदूरों का इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है, जिसमें एक की हालत अब गंभीर है।

वहीं बाकी बाकी 15 मजदूरों को सावंगी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कंपनी के स्लैगपिट एरिया में कूलिंग प्रक्रिया चल रही थी। आग कैसे लगी उसकी फिलहाल जांच जारी है।

जानकारी दें कि, पूर्वी महाराष्ट्र के वर्धा जिले में बीती रात एक इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना में कम से कम 18 कर्मचारी घायल हो गए। बीते बुधवार की रात्रि हमेशा की तरह यहां करीब 20 श्रमिक काम कर रहे थे। तभी अचानक यहां कि फर्नेस (भट्टी) में ब्लास्ट हो गया। इस बॉयलर में से आग के गोले निकलने के कारण इन गोलों की चपेट में आए मजदूर बुरी तरह से झुलस गए़ देखते ही देखते आग कंपनी पुरे परिसर को ही आगोश में ले ली। इससे आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।

मामले पर पुलिस ने बताया कि यह घटना भूगांव लिंक रोड पर इवोनिथ स्टील प्लांट के भट्ठी क्षेत्र में उस समय हुई जब मेटल ऑक्साइड और सिलिकॉन डाइऑक्साइड के लावा मिश्रण को ठंडा करने की प्रक्रिया जारी थी। इस्पात के लावा से ही इस्पात बनाया जाता है। इस्पात के लावा पिघले हुए इस्पात को अशुद्धियों से अलग करने के बाद बनता है। पुलिस ने बताया कि अधिकतर श्रमिक झुलसे हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से तीन को बाद में उपचार के लिए 76 किलोमीटर दूर नागपुर भेजा गया है। आग के कारणों की जांच जारी है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट