तेंदुए की खाल (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

20 करोड़ की तेंदुए की खाल! बिजली के तार से शिकार, वन विभाग ने तस्करी का बड़ा खेल किया नाकाम

Leopard skin smuggling: हिंगणा में बिजली के तार से तेंदुए का शिकार कर 20 करोड़ में खाल बेचने की साजिश नाकाम। वन विभाग ने 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

प्रिया जैस

Wardha Crime News: खेत में लगाए गए तार के फेंसिंग में बिजली प्रवाहित कर नागपुर जिले के हिंगणा क्षेत्र में एक तेंदुए का शिकार किया गया। इसी तेंदुए की खाल को लगभग 20 करोड़ में बेचने की तैयारी थी, लेकिन वन विभाग की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के शेष पांच आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

तेंदुए की खाल बेचने की योजना में शामिल शालिनी पवार, अनिस तुमडाम और सौरभ रांदई को शुरुआत में वन विभाग की टीम ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। अनिस को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उसने जमानत के लिए अदालत में आवेदन किया, जिसके आधार पर अदालत ने उसे जमानत पर रिहा किया।

ब्लैक मैजिक में इस्तेमाल

वहीं शालिनी पवार (कौरती), सौरभ रांदई, शुभम गुणवंत थोटे, स्वप्नील गुणवंत थोटे और नामदेव सीताराम मसराम की वन विभाग की हिरासत शुक्रवार 12 तारीख को समाप्त हो रही थी, इसलिए उन्हें अदालत में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने इन पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

‘ब्लैक मैजिक’ में बाघ, तेंदुआ जैसे वन्यजीवों के अंगों का उपयोग किया जाता है, ऐसा अभी भी समाज में एक बड़ा भ्रम है। इसी प्रकार के किसी काम के लिए शिकार किए गए इस तेंदुए की खाल को लगभग 20 करोड़ रुपये में बेचने की योजना आरोपी बना रहे थे, यह बात अब तक की जांच में सामने आई है।

अपराध से संबंधित जानकारी भी की गई प्राप्त

जांच अधिकारियों ने आरोपियों को साथ लेकर उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां तेंदुए का शिकार किया गया था और जहां उसकी खाल निकाली गई थी। इसके अलावा अपराध से संबंधित अधिक जानकारी भी आरोपियों से प्राप्त की गई।

मृत तेंदुए की खाल निकालने के लिए उपयोग किए गए दो चाकू वन विभाग ने जब्त किए हैं। जांच उपवन संरक्षक हरवीरसिंह के मार्गदर्शन में हिंगणा (प्रादेशिक) वन परिक्षेत्र अधिकारी मीनल तुरखड़े, क्षेत्र सहायक डी. ए. उईके और वनरक्षक एस. डी. दांडगे कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z