प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
वर्धा

वर्धा में पत्नी के आपत्तिजनक फोटो वायरल, पति समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज

Physical Mental Harassment Case: हिंगनघाट पुलिस ने विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों में वायरल करने के मामले में पति समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।

केतकी मोडक

Husband Leaked Objectionable Photos: वर्धा जिले के हिंगनघाट थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर और दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक कलयुगी पति और उसके परिजनों द्वारा न केवल एक विवाहिता को गंभीर रूप से शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के बेहद निजी और आपत्तिजनक फोटो उसके रिश्तेदारों तथा मित्रों के बीच वायरल कर दिए गए।

महिला की अस्मत और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाले इस संगीन मामले में हिंगनघाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

शादी के कुछ महीनों बाद ही शुरू हुआ प्रताड़ना का तांडव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक जुल्म का शिकार हुई 28 वर्षीय पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर वर्धा  पुलिस थाने में अपनी आपबीती दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि विवाह के महज कुछ महीनों के बाद से ही उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों ने अतिरिक्त रुपयों की मांग को लेकर उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब पीड़िता ने इसमें असमर्थता जताई, तो उसे बेरहमी से शारीरिक और मानसिक रूप से टॉर्चर किया जाने लगा।

इस खौफनाक बर्ताव की जानकारी पीड़िता ने अपने मायके वालों को भी दी थी, जिन्होंने बीच-बचाव कर ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ और उनके अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते चले गए।

क्रूरता की पराकाष्ठा तब पार हो गई जब ससुराल के सभी सदस्यों ने मिलकर पीड़िता की जमकर लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद, बीते 27 दिसंबर 2025 को आरोपी पति ने पीड़िता को जबरन उसके मायके वाले भाई के घर ले जाकर छोड़ दिया। इस घटना को लंबा समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पति न तो अपनी पत्नी की सुध लेने मायके आया और न ही उसे वापस अपने घर सम्मानपूर्वक वापस बुलाने की कोई पहल की।

मर्यादा तार-तार करने के लिए दोस्तों-रिश्तेदारों को भेजे फोटो

आरोपी पति की प्रताड़ना यहीं पर खत्म नहीं हुई। अपनी पत्नी को मायके में बेसहारा छोड़ने के बाद उसने बदला लेने और उसे सामाजिक रूप से पूरी तरह बदनाम करने के उद्देश्य से एक बेहद नीच हरकत को अंजाम दिया। उसने अपने मोबाइल में सुरक्षित रखे गए पत्नी के साथ के कुछ बेहद निजी और आपत्तिजनक फोटो को चुपके से रिश्तेदारों और चुनिंदा दोस्तों के मोबाइल पर व्हाट्सएप व सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया। अपने ही जीवनसाथी द्वारा की गई इस घिनौनी और मर्यादाविहीन हरकत का पता चलते ही पीड़िता मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गई और काफी आहत हुई।

हिंगनघाट पुलिस ने शुरू की सघन जांच

सहनशक्ति का बांध टूटने के बाद, पीड़ित महिला ने 6 जून को सीधे हिंगनघाट पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया और पुलिस के आला अधिकारियों के समक्ष लिखित में अपनी पूरी व्यथा और साक्ष्य प्रस्तुत किए। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हिंगनघाट पुलिस ने तुरंत कानून का डंडा चलाया और आरोपी पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आईटी एक्ट की विभिन्न कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की सघन कानूनी जांच और आरोपियों की धरपकड़ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें