वर्धा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
वर्धा

'चुनाव से पहले फेक नरेटिव...', वर्धा से CM फडणवीस ने विपक्ष पर बोला हमला

CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दलों पर चुनाव से पहले दुष्प्रचार अभियान चलाने और फेक नरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। वर्धा से उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

आकाश मसने

CM Fadnavis Wardha Visit: महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। विदर्भ को साधने के लिए लगातार बैठकें जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्धा में आयोजित भाजपा-विदर्भ स्थानिक स्वराज्य संस्था चुनाव नियोजन मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव से पहले ही दुष्प्रचार अभियान चलाना और फेक नरेटिव गढ़ना शुरू कर देते हैं, क्योंकि वे विकास के मामले में सरकार से मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विकास से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि वे जानते हैं कि ऐसी सूरत में नागरिक उनसे पूछेंगे कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने क्या किया।

वर्धा में सीएम ने कहा कि हमने 2014 से हर शहर की सूरत बदल दी है। हमारे विरोधी विकास के मुद्दे पर हमसे मुकाबला नहीं कर सकते। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास का मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए, वे हर दिन गलत सूचना देने का अभियान चलाते हैं और फेक नरेटिव गढ़ते हैं।

सीएम बोले- जन सुरक्षा विधेयक 99 प्रतिशत विरोधियों ने नहीं पढ़ा

विदर्भ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक की भी सराहना की और कहा कि 99 प्रतिशत विरोधियों ने इस विधेयक को पढ़ा तक नहीं है।

महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्ष झूठा आख्यान गढ़ रहा है कि यह असंवैधानिक है और लोगों की आवाज दबाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधेयक के संबंध में एक समिति बनाई थी, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल थे।

चर्चा के बाद विधेयक को विधानमंडल में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हालांकि, उनमें से कुछ (विपक्षी नेताओं) को आलाकमान से ‘इंजेक्शन' मिल गया और कुछ ‘तोते' विधेयक के खिलाफ बोलने लगे।

सीएम ने बताया महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक का उद्देश्य

सीएम फडणवीस ने कहा कि यह विधेयक ‘शहरी नक्सलियों' और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लाया गया है, जो अराजकता फैलाने और लोगों को संविधान के खिलाफ भड़काने की योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी नक्सलियों ने महाराष्ट्र को अपना केंद्र बना लिया है, क्योंकि जिन राज्यों में ऐसे विधेयक पेश किए गए थे, वहां उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि विधेयक के खिलाफ बोलने वालों में से 99 प्रतिशत ने इसे पढ़ा भी नहीं है। लेकिन ये लोग एक झूठा नरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ऐसे नरेटिव गढ़ते रहेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा