ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया (फोटो.सोशल मीडिया)  
वर्धा

वर्धा 11वीं ऑनलाइन एडमिशन: पहले चरण में 2,813 छात्रों ने पक्का किया प्रवेश, 3 जून तक है अंतिम मौका

Wardha Online Admission: वर्धा जिले में कक्षा 11वीं की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक 133 कनिष्ठ महाविद्यालयों में 2,813 विद्यार्थियों ने प्रवेश सुनिश्चित किया है।

रूपम सिंह

Wardha Class 11 Admission: वर्धा जिले में कक्षा 11वीं की केंद्रीय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया (सीएपी) अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पहले चरण की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र शासन के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा संचालनालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी की गई जानकारी के अनुसार जिले के 133 कनिष्ठ महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।

अब तक कुल 2,813 विद्यार्थियों ने विभिन्न कनिष्ठ महाविद्यालयों में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। प्रवेश प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने भाग-1 (पंजीकरण) तथा भाग-2 (कनिष्ठ महाविद्यालयों का पसंदीदा क्रम) पूरा कर ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रथम प्रवेश चरण के अंतर्गत 31 मई तक 2,813 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की। इनमें केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया (कैप राउंड) के माध्यम से 2,646 विद्यार्थियों ने तथा प्रबंधन एवं अल्पसंख्यक कोटा के माध्यम से 167 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त किया है।

3 तक प्रवेश सुनिश्चित करने का अवसर

शिक्षण संचालनालय ने उन सभी विद्यार्थियों से अपील की है जिन्हें प्रथम चरण में महाविद्यालय आवंटित किया गया है, वे 3 जून 2026 तक संबंधित कनिष्ठ महाविद्यालय में जाकर अपना प्रवेश निश्चित कर लें। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश सुनिश्चित नहीं करने वाले विद्यार्थियों को आगे की प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा महाविद्यालय प्रशासन से अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।

जिले में सीटों की कोई कमी नहीं

उल्लेखनीय है कि वर्धा जिले में इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 13,218 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कक्षा 11वीं में विभिन्न संकायों में कुल 23,300 सीटें उपलब्ध हैं। उपलब्ध सीटों में विज्ञान संकाय की 9,300, वाणिज्य संकाय की 2,560, कला संकाय की 9,680 तथा वोकेशनल संकाय की 1,760 सीटें शामिल हैं।

विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में सीटें पर्याप्त होने के बावजूद अधिकांश विद्यार्थी अपनी पसंद के महाविद्यालय एवं संकाय में प्रवेश पाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी कारण प्रवेश प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब