जब्त मिलावटी तेल (फोटो नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में किराना दुकान पर FDA का छापा, 1.30 लाख का माल जब्त, बेंच रहे थे मिलावटी खाद्य तेल

Wardha News: वर्धा में FDA ने त्योहारों से पहले संदीप किराणा दुकान पर छापा मारकर 1.30 लाख रुपए का मिलावटी खाद्य तेल जब्त किया। सैंपल जांच जारी है। वहीं विभाग आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

आकाश मसने

FDA Raid Wardha: वर्धा जिले में त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य व औषधि प्रशासन (FDA) ने जिले में विशेष जांच मुहिम शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बरबड़ी स्थित मे. संदीप किराणा दुकान पर अचानक छापा मारा गया, जहां मिलावटी खाद्य तेल का बड़ा भंडाफोड़ हुआ। जांच के दौरान 1 लाख 30 हजार 210 रुपए मूल्य का माल जब्त किया गया।

3 सितंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविराज धाबर्डे और पीयूष मानवतकर की टीम ने यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान में रिफाइंड सोयाबीन तेल को दो ओवरहेड प्लास्टिक टंकियों में भरकर रखा गया था। जांच में पाया गया कि इन टंकियों पर कोई लेबल नहीं था, न ही उत्पाद की गुणवत्ता, उत्पादन तिथि, बैच नंबर, उपयोग की अंतिम तिथि या उत्पादक की जानकारी दर्ज थी।

इन खामियों के चलते तेल की शुद्धता और गुणवत्ता पर गंभीर संदेह पैदा हुआ। साथ ही, दुकान संचालक द्वारा FDA को इस भंडारण और बिक्री की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी, जो कि खाद्य सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के अंतर्गत आता है।

900 लीटर तेल जब्त, सैंपल जांच को भेजे गए

FDA की टीम ने दोनों टंकियों से कुल 900 लीटर सोयाबीन तेल जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही, तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी, ऐसा अधिकारियों ने बताया।

18 दुकानों को नोटिस जारी

इस जांच मुहिम के दौरान अब तक 36 खाद्य पदार्थों के सैंपल जैसे कि राखा, मैदा, पनीर, खोया, बेसन, मिठाई और खाद्य तेल — जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। साथ ही 18 दुकानों की विस्तृत जांच की गई है, जिनमें कुछ खामियां मिलने पर संबंधितों को नोटिस जारी किए गए हैं।

आमजन से अपील

सहायक आयुक्त प्र. भा. टोपले ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारी दिनों में खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सतर्क रहें। यदि किसी खाद्य सामग्री की शुद्धता पर संदेह हो तो तुरंत खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग से संपर्क करें। विभाग की कार्रवाई उपभोक्ता सुरक्षा और स्वास्थ्य हित में लगातार जारी रहेगी।

दीपावली पर 8 नवंबर को बंद रहेंगे खाटू श्याम मंदिर के कपाट, कमेटी ने जारी की सूचना, जानें कब खुलेंगे पट

SIR पर संजय सिंह की CEC को चिट्ठी, SC के निर्देश लागू करने की मांग, कहा- बताए 3 करोड़ घुसपैठियों के नाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति पर पुलिस का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी; SIT की इनाम घोषित करने की तैयारी

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी