प्रतीकात्मक तस्वीर 
महाराष्ट्र

विदर्भ में बढ़ी हैवानियत की घटनाएं, चंद्रपुर समेत 'इन' जिलों में दुष्कर्म के मामले आए सामने

बुलढाना जिले के वरदाडी में गुरुवार को गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक टीचर की क्लास में पढ़ने वाली 3 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है।

किर्तेश ढोबले

नागपुर: कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या, राज्य में ठाणे जिले के बदलापुर में 2 लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना के बाद राज्य में यौन उत्पीडन की कई घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच, शुक्रवार को चंद्रपुर में एक मनोरोगी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। इसके अलावा अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना में छेड़खानी की घटनाएं घटी हैं। एक ओर जहां देश भर में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, वहीं अचानक इन घटनाओं में अचानक वृद्धि होना किस बात का संकेत दे रही है, यह समझ से परे है।

बुलढाना जिले के किनगांव राजा पुलिस स्टेशन के वरदाडी में गुरुवार को गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक टीचर की क्लास में पढ़ने वाली 3 लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक खुशाल उगले को गिरफ्तार कर लिया और शिक्षा विभाग ने भी उसे तुरंत निलंबित कर दिया।

नागभीड़ : शौचालय में किया दुष्कर्म

नागभीड़ शहर के बस स्टैंड के शौचालय में एक मनोरोगी महिला पर अत्याचार करने वाले आरोपियों को नागभीड़ पुलिस ने महज 3 घंटे में गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से घटना के दौरान निकाला गया वीडियो जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, 23 अगस्त की सुबह 10 बजे के दौरान नागभीड़ थानांतर्गत सोशल मीडिया पर एक आपत्तीजनक वीडियो वायरल होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने इसका तत्काल संज्ञान लेकर वीडियो में मौजूद पीड़ित मनोरोगी महिला की खोज कर उसकी पहचान की पुष्टि की। मामले में आरोपी की तलाश में अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। अपराध में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपराध कबूल किया।

अमरावती में शिक्षक ने किया नाबालिग छात्रा का विनयभंग

गुरुवार को अमरावती के चपरासीपुरा के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा ही नाबालिग छात्रा के विनयभंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपी रियाजुद्दीन शेख शफीउद्दीन शेख (50) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है और इस दिल दहला देने वाली घटना से अमरावती में गुस्से की लहर फैल गई है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

मालेगांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़

मालेगांव में स्कूल के सामने एक युवक ने नौवीं कक्षा की छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी गणेश कांबले के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

10 साल की बच्ची के साथ रिश्तेदारों ने किया दुष्कर्म

वहीं अकोला शहर में एक और अपमानजनक घटना सामने आई है। शुक्रवार को 10 वर्ष की बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं