महाराष्ट्र

दिग्गज अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का निधन, मुंबई में स्थित अपने घर ली आखिरी सांस

उज्वला धारपवार

मुंबई: दिग्गज मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन (Pradeep Patwardhan) का निधन हो गया है। प्रदीप पटवर्धन ने मराठी सिनेमा को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता ने गिरगांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। प्रदीप पटवर्धन का जन्म 1 जनवरी 1970 को हुआ था। वह एक मराठी अभिनेता थे। प्रदीप पटवर्धन ने मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में काम किया।  प्रदीप पटवर्धन को साल 2019 में अखिल भारतीय नाट्य परिषद पुरस्कार मिला था। 'मोरूची मावाशी' के नाटक में प्रदीप पटवर्धन की भूमिका बहुत लोकप्रिय हुई थी। इस रोल ने सबके मन में घर बना लिया था। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई।

प्रदीप पटवर्धन को पहले से ही अभिनय का शौक था। जब वह कॉलेज में थे तब से उन्होंने एक एक्ट प्रतियोगिता में काम किया था। फिर उन्होंने खुद को कमर्शियल ड्रामा में बदल लिया। उन्हें मराठी सिनेमा में एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था। अभिनेता ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया हैं। देखें पूरी लिस्ट- 

एक फुल चार हाफ (1991)

डान्स पार्टी (1995)

मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय (2009)

गोळा बेरीज (2012) 

बॉम्बे वेल्वेट (2015)

पोलीस लाइन (2016) 

एक दोन तीन चार (2016) 

परीस 2013

थॅक यू विठ्ठला 2017

चिरनेर 2019

पटवर्धन ने अमोल भावे की जर्नी प्रेमा (2017) में भी अभिनय किया। फिल्म में कश्मीरा कुलकर्णी, अभिषेक सेठिया और माधव देवाचके मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उन्होंने कई मराठी सीरियल में काम किया है। 

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां