File Photo 
महाराष्ट्र

MPCC के तहत 8,169 पदों की वैकेंसी, 75 हजार लोगों को नौकरी देने का संकल्प

प्रभाकर दुबे

मुंबई: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPCC) ने 8,169 पदों के लिए वैकेंसी (Vacancy) जारी की है। इसके तहत महाराष्ट्र (Maharashtra) अराजपत्रित ग्रुप बी और ग्रुप सी की सर्विसेज कंबाइंड एग्जामिनेशन का आयोजन 30 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 37 जिला केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जबकि महाराष्ट्र अराजपत्रित समूह बी सेवा की संयुक्त मुख्य परीक्षा 2 सितंबर, 2023 को और महाराष्ट्र समूह सी सेवा की संयुक्त मुख्य परीक्षा  9 सितंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। इन वैकेंसी के माध्यम से विभिन्न मंत्रालयों के प्रशासनिक विभाग में भर्ती की जाएगी। सहायक कक्ष अधिकारी के 70 पद भरे जाने हैं।

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (Maharashtra Public Service Commission) में 8 पदों की वैकेंसी है। वित्त विभाग में  राज्य कर निरीक्षक के 159 पद और गृह विभाग में पुलिस उप निरीक्षक के 374 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर स्टेट एक्साइज के कुल 6 पद भरे जाने हैं। वित्त विभाग में टैक्स असिस्टेंट के 468 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।

क्लर्क टाइपिस्ट के सबसे ज्यादा 7,034 पद

मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में क्लर्क टाइपिस्ट की सबसे ज्यादा 7,034 पदों की वैकेंसी निकाली गई है।

75 हजार लोगों को नौकरी देने का संकल्प

राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर सरकारी कार्यालयों में 75 हजार रिक्त पदों को भरने का संकल्प लिया है। इसके तहत ही एमपीएससी द्वारा 8 हजार से ज्यादा पदों की वैकेंसी निकाली गई है। वहीं गृह विभाग, पुलिस कांस्टेबल के 18 हजार 500 पदों को भरने की चयन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग में 10,127 पदों पर भर्ती का काम जल्द शुरू होगा। 

धांधली रोकने के लिए निजी कंपनियों की मदद

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी सेवाओं की परीक्षा में पेपर लीक समेत धांधली की अन्य समस्याओं से निपटने के लिए निजी कंपनियों की मदद से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। इस काम के लिए टीसीएस, आईबीपीएस और एमकेसीएल के माध्यम से परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। 

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा