(फोटो सोर्स सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

अमेरिकी राजदूत ने मुंबई के पहले गणेश पंडाल में की पूजा, बप्पा को बताया प्रेरणा स्रोत

गणेशोत्सव के मौके पर अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी मुंबई की श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव संस्था पहुंचे और वहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके और लाखों अमेरिकी लोगों के जीवन में भी भगवान गणेश प्रेरणा स्रोत हैं।

रीना पंवार

मुंबई : देशभर में गणेशोत्सव का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी भी मुंबई की श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव संस्था पहुंचे और वहां भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। इस दौरान वे काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके और लाखों अमेरिकी लोगों के जीवन में भी भगवान गणेश प्रेरणा स्रोत हैं।

अमेरिकी राजदूत ने गणपति पंडाल में पूजा के बाद अपने संदेश में कहा ‘‘लॉस एंजिलिस के मेयर और भारत के राजदूत के तौर पर मैंने हमेशा से अपने कार्यालय और घर में भगवान गणेश की एक मूर्ति रखी है, जिनसे मुझे प्रेरणा मिलती है।'' अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने आगे कहा कि अमेरिका में कई समुदायों के लोगों के दिलों में भगवान गणेश के लिए विशेष स्थान है और अमेरिकी लोग भी विघ्नहर्ता, सुख समृद्धिदायक गणेशजी की पूजा करते हैं।

सबसे पहले यहीं से शुरू हुआ था गणेश उत्सव

गौरतलब है कि मुंबई के गिरगांव इलाके में श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव संस्था ने 1901 में केशवजी नायक चॉल में गणेश उत्सव का आयोजन शुरू किया था और इसे जन-जन तक पहुंचाया था। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने यहां से गणेश उत्सव को सार्वजनिक कार्यक्रम का रूप दिया था जिसके बाद से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में हर साल गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया जाने लगा।

देशभर में मनाया जा रहा गणेशोत्सव

देशभर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है जिसका समापन 19 सिंतबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ हो जाएगा। वैसे तो, गणेश उत्सव पूरे देश में ही बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन, महाराष्ट्र में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है। यहां कई प्रसिद्ध मंडल हैं जिनके गणपति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। हर साल इस मौके पर देश-विदेश से यहां भक्त गणपति के दर्शनों के लिए आते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO