(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

चालीसगांव रैली में महायुति पर बरसे उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस पर जमकर साधा निशाना

चालीसगांव में आयोजित रैली में उद्धव ठाकरे ने महायुती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते।

रीना पंवार

जलगांव : महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जलगांव जिले के चालीसगांव में आज महाविकास आघाडी के प्रचार के लिए शिवसेना (UBT)प्रमुख उद्धव ठाकरे की जनसभा हुई। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने महायुति पर जोरदार हमला बोला और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने शिवसेना को तोड़कर और विधायकों को खरीदकर सत्ता हासिल की।

जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल ने गद्दारों को तो लाखों रुपए दिए लेकिन राज्य के किसानों को क्या मिला? उन्होंने पूछा, आज कपास का भाव क्या है? क्या किसान खुश हैं? ठाकरे ने सत्ताधारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता सब कुछ खुली आंखों से देख रही है, जिसका उनसे जवाब लिया जाएगा।

महायुती के कार्यकाल पर उठाए सवाल

रैली में अपने भाषण में ठाकरे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री महाविकास आघाडी के कार्यकाल के बारे में पूछते हैं, लेकिन उन्हें अपने कार्यकाल का हिसाब देना होगा। इस सभा में ठाकरे ने महायुति सरकार की नीतियों और कार्यकाल पर कई सवाल उठाए और महाविकास आघाडी की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे महाविकास आघाडी को चुनाव में अपना समर्थन दें और भारी मतों से उसे विजय बनाएं।

देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंज

उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की तरह बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, रायगड़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के गिरने पर किसी को भी शर्म नहीं आई। शिवाजी महाराज के मंदिर के निर्माण की बात करने पर देवेंद्र फडणवीस के पैर की बाग सिर में चढ़ गई। उन्हें यह याद रखना चाहिए कि वे मुख्यमंत्री हमारे समर्थन से बने थे।'' गौरतलब है कि आगामी 20 नवंबर को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान होने हैं। दो दिन बाद 23 तारीख को मतों की गणना की जाएगी।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन