ठाणे

ठाणे में मकान का एक हिस्सा ढहने से महिला की मौत, दो अन्य घायल

किर्तेश ढोबले

 ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में रविवार सुबह एक मकान कुछ हिस्सा ढह जाने पर एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जिसमें एक मंजिला मकान की बालकनी टूट कर बगल वाले मकान पर गिर गई।

https://twitter.com/ANI/status/1513109537292980225

उन्होंने बताया कि इस घटना में बगल के मकान में रहने वाली गुलशन सगीर अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य व्यक्ति--सगीर अंसार(45) और मेहताब अंसारी-- घायल हो गए। 

अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर दमकल कर्मी और आरडीएमसी का दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि घायलों को शुरुआत में एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया।     उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान