ठाणे

पनवेल में वाहन चोर गिरफ्तार, इतने मामलों का हुआ खुलासा, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को पनवेल शहर पुलिस (Panvel City Police) ने पुणे स्थित आलंदी से गिरफ्तार (Arrested) किया। जिसने 17 चार पहिया वाहन चोरी करने का अपराध कबूल किया है। जिसमें से 16 मामलों के बारे में आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी है। जिसमें नवी मुंबई के पनवेल से चोरी की गई वाहनों का समावेश है। कोर्ट ने इस आरोपी को 2 मई तक पुलिस की हिरासत (Police Custody) में रखने का आदेश दिया है।

 पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने के अनुसार, उक्त मामले में पुणे के रहने वाले 22 साल के रेवन सोनटक्के को गिरफ्तार किया गया है। कादबाने के अनुसार, पनवेल के कोलखे गांव में रहने वाले किशन शिवराम मलगी ने अपनी कार चोरी होने की शिकायत पनवेल शहर पुलिस स्टेशन दर्ज कराई थी। जिसका सुराग लगाने के लिए पुलिस की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी की जांच की। जब कैमरे का निरीक्षण किया गया, तो आरोपी द्वारा अपराध में वाहन चोरी करने के लिए इस्तेमाल की गई एक अन्य कार घटनास्थल के पास खड़ी देखी गई। जिसके बारे में छानबीन करने पर पता चला कि उक्त कार खांदेश्वर इलाके से चोरी की गई थी, जिसका इस्तेमाल चोर ने कोलखे गांव से कार चोरी करने के लिए किया।

पुणे से पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कादबाने के अनुसार, उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच और मुखबिर की मदद ली, जिससे मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस करना शुरू किया, लेकिन वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहा। जांच के दौरान पुलिस की टीम को खबर मिली की आरोपी पुणे के आलंदी इलाके में आने वाला है, तभी उक्त टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। अब तक आरोपी ने कुल 17 अपराधों में 16 और अपराधों की जानकारी पुलिस को दी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन