ठाणे

पनवेल में सब्जी बेचने वाले की पिटाई, तीन लोग कानपुर से गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: पनवेल तहसील (Panvel Tehsil) के तहत आने वाले बारदोली में एक मजदूर की पत्थर से पिटाई करने की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन (Panvel Taluka Police Station) में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पनवेल तालुका पुलिस ने 72 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इन तीनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया हैं।

पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल पाटिल के अनुसार, उक्त मामले में अभिनेंद्र रुद्रपाल सिंह, सूरज जयनाथ शर्मा और विमल कुशेर सिंह को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों ने बारदोली स्थित वाधवा बाईस सिटी की लेबर कॉलोनी में सब्जी बेचने गए राम गोपाल पाटिल को जान मारने की नीयत से पत्थर से पिटाई की। जिससे पाटिल के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी पसलियां टूट गई।

घायल व्यक्ति की हालत गंभीर

उक्त घटना के बारे में उनके रिश्तेदार भूषण पाटिल ने पनवेल तालुका पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर पाटिल को अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय पाटिल से मिली जानकारी के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से तीनों वहां से फरार हो गए थे। गुप्त मुखबिर और तकनीकी जांच के आधार पर जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो इनके कानपुर में छिपे होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने वहां जाकर जाल बिछाया और तीनों को गिरफ्तार किया। पाटिल की हालत गंभीर है और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम