Ulhasnagar Water Crisis News: कैंप क्रमांक 4 और 5 के हजारों नागरिक जलसंकट के दौर से गुजर रहे हैं और रविवार को लगातार तीसरे दिन भी नलों में पानी नहीं आया, जिससे मनपा प्रशासन के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
गुरुवार को पानी की आपूर्ति बाधित होने, शुक्रवार को बंद होने, उसके बाद वितरण प्रणाली में आई गड़बड़ी और योजना की कमी के कारण रविवार दोपहर तक भी कई इलाकों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। सोमवार को पानी आने से कुछ राहत मिली।
इस पृष्ठभूमि में कायद्याने वागा आंदोलन के संस्थापक राज असरोंडकर ने मनपा प्रशासन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में हर दूसरे दिन पानी की आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन जल आपूर्ति विभाग वैकल्पिक व्यवस्था, अतिरिक्त भंडारण या शटडाउन के दौरान पूर्व-योजना बनाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार, खाद-बीज और कीटनाशकों के दामों में भारी बढ़ोतरी