Election Review Meeting:उल्हासनगर मनपा चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुशासन का संकल्प, मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों का जायजा

Election Review Meeting: उल्हासनगर मनपा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक ने तैयारियों की समीक्षा की। शराबबंदी तथा मतदान केंद्रों पर निजी सुरक्षा गार्डों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

आंचल लोखंडे

Ulhasnagar Municipal Election: उल्हासनगर महानगरपालिका के आम चुनाव को लेकर गुरुवार को मनपा में नियुक्त चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य चुनाव निरीक्षक नीलेश गाटने और चुनाव निरीक्षक रविंद्र ठाकरे की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस बैठक का उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग, मुंबई द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों, परिपत्रों और निर्देशों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का सख्ती से पालन करते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करना था।

प्रभावी योजना तैयार करने के स्पष्ट निर्देश

बैठक में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों का प्रबंधन, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान सामग्री का वितरण व स्वीकृति, मतदान दलों की नियुक्ति, मॉक पोल का संचालन, मतदान केंद्रों की तैयारी, मतदान एजेंटों के अधिकार व सीमाएं तथा वार्ड संरचना को निर्धारित नियमों के अनुसार सख्ती से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। इन सभी पहलुओं के लिए सटीक और प्रभावी योजना तैयार करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

14, 15 और 16 जनवरी को सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी उम्मीदवार, राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि द्वारा नियुक्त निजी सुरक्षा गार्डों को मतदान केंद्र परिसर, मतदान बूथ या मतगणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर सख्त प्रतिबंध लागू रहेगा।

इसके अलावा, राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 14, 15 और 16 जनवरी को मनपा क्षेत्र में सभी शराब की दुकानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

उम्मीदवारों के निजी सुरक्षा गार्डों के मतदान केंद्रों पर प्रवेश पर पाबंदी

इस अवसर पर मुख्य चुनाव निरीक्षक नीलेश गाटने, निर्वाचन अधिकारी एवं आयुक्त मनीषा अव्हाले, निर्वाचन निरीक्षक रविंद्र ठाकरे, अतिरिक्त आयुक्त किशोर गवस, निर्वाचन निर्णय अधिकारी बालासाहेब टिडके, गणेश सांगले, विशाल जाधव, विजयकुमार वाकोडे, मुकेश पाटिल, संजय शिंदे, मनपा उपायुक्त (चुनाव) विशाखा मोटघारे, उपायुक्त (मुख्यालय) डॉ. दीपाली चौगुले, उपायुक्त स्नेहा कार्पे, अनंत जावडवार, मुख्य लेखा अधिकारी किरण भिलारे, सहायक आयुक्त गणेश शिम्पी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हुए जेल से रिहा, SEM कोर्ट से मिली जमानत

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास