Ulhasnagar Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल

Ulhasnagar Municipal Corporation ने विशेष अभियान चलाकर राशन वितरण विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया वसूल किया है। इसके साथ ही निजी संस्थानों से भी किराया एवं देय राशि की वसूली की जा रही है।

अपूर्वा नायक

Ulhasnagar Municipal Corporation News: उल्हासनगर मनपा की कई संपत्तियां पट्टे पर दी गई हैं, और मनपा के संपत्ति विभाग ने इन संपत्तियों से बकाया किराया और अन्य देय राशि की वसूली के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों से बड़ी मात्रा में बकाया राशि वसूल की गई है।

राशन वितरण विभाग का कार्यालय कई वर्षों से मनपा के स्वामित्व वाली वुड लैंड बिल्डिंग में कार्यरत है। हालांकि 2009 से इस विभाग द्वारा बकाया भुगतान में आनाकानी की जा रही थी। इस संबंध में मनपा द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए।

राशन वितरण विभाग से वसूले 2 करोड़ रुपये

फिर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले और अतिरिक्त आयुक्त डॉ धीरज चव्हाण के मार्गदर्शन में संपत्ति विभाग की प्रमुख छाया डांगले तथा मनपा की कर निर्धारक संकलन अधिकारी नीलम कदम और उनकी टीम ने लगातार कार्रवाई की। जिसके चलते मनपा प्रशासन राशन वितरण विभाग से 2 करोड़ 25 लाख रुपये का बकाया वसूल करने में सफल रहा।

इसके अलावा उल्हासनगर मनपा की अन्य संपत्तियों पर बकाया भुगतान भी वसूल कर लिया गया है। आयुक्त मनीषा अव्हाले द्वारा सभी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त करने और संबंधित पक्षों से बकाया भुगतान की तत्काल वसूली के निर्देश देने के बाद, संपत्ति विभाग ने संबंधित संस्थानों और किरायेदारों को नोटिस जारी करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मनपा के सिंधु भवन से बकाया वसूलने कार्रवाई

इस अभियान में डीटी कालानी संस्था से प्लॉट नंबर 57 पर 2 लाख 83 हजार रुपए, डीटी कॉलेज से प्लॉट नंबर 106 पर 4 लाख 46 हजार रुपये, टाउन हॉल से 4 लाख 39 हजार रुपये और जय अम्बे संस्था से 6 लाख 5 हजार रुपये वसूल किए गए है। इसके अलावा, संपत्ति विभाग की प्रमुख छाया डांगले तथा मनपा की कर निर्धारक संकलन अधिकारी नीलम कदम ने बताया कि सब्जी मंडी और शहर में विभिन्न स्थानों पर पट्टे पर दी गई अन्य संपत्तियों, जिनमें मनपा का सिंधु भवन भी शामिल है, से बवस्या राशि की वसूली के लिए कार्रवाई चल रही है।

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां

जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2... अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

साला, भाई, भौजाई... सबकी JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, पोस्टर लेकर विधानसभा क्यों पहुंचे छात्र?

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब