Highlights:
राजस्थान की विधायक एवं छह जिलों की ऑब्जर्वर डॉ. शिखा बराला के नेतृत्व में उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने समीक्षा बैठक आयोजित की।
कांग्रेस नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने या पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की आलोचना की और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए।
Ulhasnagar District Congress Committee: राजस्थान की विधायक एवं छह जिलों की ऑब्जर्वर डॉक्टर शिखा बराला के नेतृत्व में उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत समीक्षा मीटिंग आयोजित की गई।
बैठक में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने इतिहास में अपना नाम काले अक्षरों में लिखवा लिया है। कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया रद्द की जाए या इसे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराया जाए। साथ ही चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग उठाते हुए 1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित दिल्ली की रैली में पहुंचने का आवाहन किया गया।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई मतदाताओं तक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के नोटिस नहीं पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे मतदाताओं को परेशानी हो रही है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कमल कीचड़ में उगता हैं और वह ज्यादा समय तक नहीं चलता और अब कमल कीचड़ में ही मुरझाने लगा है।
इस अवसर पर उल्हासनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें अजीज खान,महादेव शेलार , बबीता सय्यद, पुष्पलता सिंह, युवराज पगारे, दीपक गायकवाड़, सिंधुताई, दीपक सोनवणे, डॉ. धीरज पाटओने, शाहबुद्दीन शेख, रणजीत साल्वे, अनमोल नायर, निशार शेख, ईश्वर जग्यसी, असलम खान, रियाज खान, उषा, विद्या शर्मा, जितेंद्र यादव, उमेश शर्मा, अजित मिशाल और सुनील करौतिया सहित अन्य नामों की घोषणा की जिला पदाधिकारी के तौर पर की गई । इस कार्यक्रम के दौरान कई अन्य लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश किया।