डॉ. दिनेश कांबले, अनीस अहमद  सोर्स- नवभारत
ठाणे

उल्हासनगर INC में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दिनेश कांबले बने जिला इंचार्ज, अनीस अहमद को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Anees Ahmed Kalyan Lok Sabha Incharge: कांग्रेस कमेटी ने डॉ. दिनेश कांबले को उल्हासनगर जिला इंचार्ज और अनीस अहमद को कल्याण लोकसभा इंचार्ज नियुक्त किया। गांधी भवन में इंदिरा गांधी जयंती मनाई गई।

अशोक वर्मा, प्रमोद यादव

Highlights

  • पूर्व मंत्री अनीस अहमद को कल्याण लोकसभा कांग्रेस इंचार्ज बनाया गया।

  • डॉ. दिनेश कांबले को उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस का इंचार्ज नियुक्त किया गया।

  • बैठक में SIR, BLA, वोट रक्षक और संविधान मार्च की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Dr Dinesh Kamble Ulhasnagar District Incharge: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री अनीस अहमद को उल्हासनगर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के लिए कल्याण लोकसभा इंचार्ज और मुंबई यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार MPCC के जनरल सेक्रेटरी डॉ. दिनेश कांबले को जिला इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

उल्हासनगर कांग्रेस ने उल्हासनगर 3 स्थित गांधी भवन कांग्रेस जिला कार्यालय में नए नियुक्त जिला इंचार्ज डॉ. दिनेश कांबले के लिए शपथ ग्रहण समारोह और रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया, साथ ही इंदिरा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम भी आयोजित किया।

कांग्रेस पार्टी को पूरी ताकत से शहर में आगे ले जाने के बारे में

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय इंदिराजी की तस्वीर पर श्रद्धांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर उल्हासनगर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश मल्होत्रा, आशेराम टाक, समाधान खैरे, प्रो. सिंधुताई रामटेके, राज कुमार कांबले ने इंदिराजी के इतिहास और यादों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन किया।

इसके बाद उल्हासनगर शहर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रोहित साल्वे ने डॉ. दिनेश कांबले का स्वागत किया और उन्हें उल्हासनगर शहर और उल्हासनगर कांग्रेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए।

डॉ. दिनेश कांबले ने कांग्रेस पार्टी को पूरी ताकत से शहर में आगे ले जाने के बारे में सभी को गाइड किया और SIR प्रोसेस, BLA, वोट रक्षक और आने वाले संविधान दिवस पर बड़े संविधान मार्च के बारे में जानकारी दी। उसके बाद पत्रकार अब्बास रिज़वी और कृष्णा गौंड को पार्टी में शामिल किया गया और कई पदाधिकारियों को डॉ. दिनेश कांबले ने नियुक्ति पत्र दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव दीपक गायकवाड़ ने की

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव, विक्की आहूजा, पवन मिरानी, ​​उल्हासनगर महानगर पालिका में नगरसेविका और विपक्ष की नेता अंजलि साल्वे, राज्य सचिव कुलदीप आयलसिंघानी, उपाध्यक्ष किशोर धड़के, सुनील बहरानी, ​​महादेव शेलार, अज़ीज़ खान, सेवा दल महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष मनीषा महाकाले, सेवा दल उल्हासनगर अध्यक्ष शंकर आहूजा, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष राहुल कोजगे, और कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

Cyclone Akvan Live: चक्रवात अकवान तट से टकराया, अलर्ट के बावजूद जगन्नाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु