चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस (फोटो नवभारत) 
ठाणे

चुनाव के लिए नामांकन भरने गए उम्मीदवार के घर चोरी, ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Thane Crime News: ठाणे के काशीगांव इलाके में चुनाव के लिए नामांकन भरने गए एक प्रत्याशी के घर चोरी हो गई। काशीगांव पुलिस ने इस मामले 3 आरोपियों को भाईंदर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Thane News In Hindi: ठाणे जिले के काशीगांव में हुई चोरी के मामले में काशीगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 36 हजार रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तारी भाईंदर रेलवे स्टेशन से की गई।

30 दिसंबर को काशीगांव निवासी श्रद्धा अनिल शेलार अपने पति के साथ रामदेव पार्क, मीरारोड में पार्षद पद के नामांकन दाखिल करने गई थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच में सामने आया कि लोहे की अलमारी की तिजोरी से 43 ग्राम सोने के आभूषण (चेन, कंगन, हार, नथ, झुमके) और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे।

3 आरोपियों की गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर ठाणे जिले के काशीगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गहन जांच के बाद तीन मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: इरफान यूसुफ खान (25, साई बाबा नगर, नयानगर, मीरारोड), सागर दिलीप सोनी (23, शिवर गार्डन, मीरारोड; मूल निवासी नेपाल) और अजय विजय तोर्ने (19, कनकिया, मीरारोड)। आरोपियों को दूसरे राज्य भागने से पहले भाईंदर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

बरामदगी और पिछला आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण, नकदी और अपराध में प्रयुक्त हथियार बरामद किए। जांच में यह भी सामने आया कि इरफान और दिलीप के खिलाफ पहले भी नयानगर, नवघर और मीरारोड पुलिस स्टेशनों में चोरी और सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस की सफलता

यह पूरी कार्रवाई मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के मार्गदर्शन में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों और काशीगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटील के नेतृत्व में अपराध जांच टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते यह चोरी का मामला सफलतापूर्वक सुलझा लिया गया।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस