ठाणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Thane MNC के 131 पदों पर आरक्षण प्रक्रिया शुरू, आपत्तियों की तारीख घोषित

Maharashtra Nikaay Chunaav: ठाणे मनपा चुनाव से पहले आरक्षण लॉटरी 11 नवंबर 2025 को निकाली जाएगी। कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: ठाणे मनपा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनावों के लिए अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला), पिछड़ा वर्ग (पुरुष), पिछड़ा वर्ग (महिला) और सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षण निर्धारित करने हेतु लॉटरी निकालने और आरक्षण प्रारूप प्रकाशित करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

आरक्षण ड्रॉ मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को सुबह 10 बजे से ठाणे मनपा के राम गणेश गडकरी रंगायतन में आयोजित किया गया है। ठाणे मनपा में कुल 33 वार्ड हैं। इनमें से 32 वार्ड चार सदस्यीय और 1 वार्ड तीन सदस्यीय हैं। इन 33 वार्डों से कुल 131 सदस्यों का चुनाव होना है।

मनपा के कुल 131 में से 9 सीटें अनुसूचित जाति, 3 सीटें अनुसूचित जनजाति, 35 सीटें पिछड़ा वर्ग और 84 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। कुल 131 सीटों में से 66 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें अनुसूचित जाति, 2 सीटें अनुसूचित जनजाति, 18 सीटें पिछड़ा वर्ग और 41 सीटें सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

महिलाओं के लिए किया जाएगा सीटों आरक्षण

पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षित सभी श्रेणियों की सभी सीटों के लिए लॉटरी स्कूली छात्रों से निकाली जाएगी। सबसे पहले, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 5 सीटों का ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद, अनुसूचित जनजाति के 2 वाडों की सीटों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद पिछड़े वर्ग के नागरिकों के वार्डों के लिए 35 सीटें आरक्षित की जाएगी और उनके लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। इसके बाद पिछड़े वर्ग के नागरिकों की श्रेणी में महिलाओं के लिए 18 सीटों का आरक्षण किया जाएगा।

प्रकाशित की जाएगी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना

आरक्षण का प्रारूप सोमवार 17 नवंबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा। इसलिए आरक्षण के संबंध में आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि सोमवार, 17 नवंबर, 2025 से सोमवार, 24 नवंबर, 2025 (दोपहर 3 बजे तक) है। आपत्तियां और सुझाव मनपा मुख्यालय स्थित शहरी उपयोगिता केंद्र या सभी 9 संबंधित वार्ड समिति कार्यालयों में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

इस तरह की अपील ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव ने की है। दर्ज आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद आरक्षण की अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। मनपा के चुनाव विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और ठाणे मनपा के ईमेल पर भेजी गई आपत्तियां और सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां