पीड़ित लड़की ने दुकानदार को सिखाया सबक- VIDEO 
ठाणे

छेड़छाड़ पर लड़ाई.. हुई चप्पलों से धुनाई! पीड़ित लड़की ने दुकानदार को सिखाया सबक- VIDEO

Thane News: ठाणे में युवती ने नियोक्ता द्वारा अश्लील संदेश और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कपड़ों की दुकान में उसकी चप्पल से पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नियोक्ता द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित 22 वर्षीय एक युवती ने उसकी उसकी दुकान में पिटायी कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार शाम कल्याण पूर्व इलाके में हुई इस घटना की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

दुकानदार की चप्पल से पिटाई

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में महिला 55 वर्षीय दुकानदार की उसकी कपड़ों की दुकान में चप्पल से पिटायी करते हुए दिख रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके नियोक्ता ने उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजकर उसे प्रताड़ित किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को दुकान पर पहुंची और अपने नियोक्ता से अश्लील संदेश और लगातार उत्पीड़न के बारे में सवाल किया और माफी की मांग की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के आसपास भीड़ जमा हो गई और महिला ने नियोक्ता की पिटायी कर दी।

आरोपी गिरफ्तार

कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आरोपी को पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करते देखा गया था, जिसके बाद मामला दर्ज करने के लिए किशोरी से संपर्क किया गया।

अधिकारी ने कहा, “हमने शुक्रवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत छेड़खानी और अन्य अपराधों का मामला दर्ज किया। इसके बाद हमने आरोपी भवन अविचल पटेल को गिरफ्तार कर लिया, जो नवी मुंबई के ऐरोली इलाके का निवासी है।” पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को हुई छेड़खानी की घटना के बाद आरोपी की उसकी कपड़े की दुकान पर चप्पल से पिटाई की थी। पुलिस ने बताया कि पटेल पर किशोरी को अश्लील संदेश भेजने का भी आरोप है। पुलिस ने पहले पीड़िता की उम्र 22 साल बताई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि वह नाबालिग है। -एजेंसी इनपुट के साथ

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज