(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

पति ने तलाक से किया इनकार…पत्नी ने रच दी खौफनाक साजिश! ठाणे पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thane Crime News: ठाणे में पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला, उसके भाई और दो साथियों को गिरफ्तार किया गया। तलाक देने से इनकार पर साजिश रचकर हत्या कर शव जलाकर फेंकने का आरोप।

आकाश मसने

Thane Murder Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक तिपन्ना ने अपनी पत्नी हसीना शेख को तलाक देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से साजिश रचकर उसकी हत्या करवा दी।

तलाक से इनकार बना हत्या का कारण

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ठाणे जिले में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान तिपन्ना के रूप में की गई है। ठाणे ग्रामीण पुलिस ने हसीना महबूब शेख, उसके भाई फैयाज जाकिर हुसैन शेख (35) तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, तिपन्ना और हसीना के बीच कुछ घरेलू विवादों के कारण मतभेद थे और वे अलग-अलग रहते थे। हसीना ने तलाक की मांग की थी, जिसे तिपन्ना ने अस्वीकार कर दिया था। शहापुर थाने के निरीक्षक मुकेश धागे ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण तिपन्ना द्वारा आरोपी को तलाक देने से इनकार करना प्रतीत होता है। इसके बाद हसीना ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से उसकी हत्या की योजना बनाई।

ऑटोरिक्शा चालक भाई ने दिया वारदात को अंजाम

योजना के अनुसार, हसीना के ऑटोरिक्शा चालक भाई फैयाज जाकिर हुसैन शेख ने वारदात को अंजाम दिया। हसीना के निर्देश पर, 17 नवंबर को उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्ति को घुमाने के बहाने अपने साथ लिया। वे उसे शहापुर के पास एक जंगली इलाके में ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसके शव को मुंबई-नासिक राजमार्ग के पास फेंकने से पहले जलाने का भी प्रयास किया।

मुंबई-नासिक हाइवे पर मिला था अधजला शव

कर्नाटक के बेल्लारी जिले के सिरुगुप्पा गांव के मूल निवासी तिपन्ना का अधजला एवं सड़ी अवस्था में शव 25 नवंबर को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर शहापुर के पास मिला था। पुलिस ने इस संबंध में धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फैयाज ने कबूल किया कि यह हत्या उसकी बहन हसीना के कहने पर की गई थी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान