ठाणे झोपड़पट्टी पुनर्वसन एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे में झोपड़पट्टी पुनर्वसन को मिली रफ्तार, 54 योजनाओं में झोपड़ाधारकों को मिला घर

SRA Thane: ठाणे में एसआरए की 54 झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजनाओं में 7,545 झोपड़ीधारकों को फ्लैट का कब्जा दिया गया है। 26 योजनाओं में निर्माण कार्य जारी है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Slum Rehabilitation: मुंबई महानगर प्रदेश झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण (एसआरए) द्वारा ठाणे मनपा क्षेत्र में झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजनाओं को गति देने के प्रयास जारी हैं। प्राधिकरण के अनुसार अब तक 54 पुनर्वसन योजनाओं में झोपड़ाधारकों को फ्लैट का कब्जा दिया जा चुका है। इन योजनाओं में कुल 7,545 झोपड़ीधारक शामिल हैं।

937 पीएपी फ्लैट

प्राधिकरण के मुताबिक इन योजनाओं में पीएपी (प्रोजेक्ट अफेक्टेड पर्सन्स) के तहत 937 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें से 696 सदनिकाओं का हस्तांतरण पूरा हो चुका है। इससे लंबे समय से पुनर्वसन की प्रतीक्षा कर रहे अनेक परिवारों को स्थायी आवास मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

26 योजनाओं का काम शुरू

बताया गया कि 26 योजनाओं में झोपड़पट्टी और बिक्री इमारतों का निर्माण कार्य जारी है। इन परियोजनाओं में कुल 9,977 झोपड़ीधारक शामिल हैं और उनके लिए 3,398 पीएपी सदनिकाओं की योजना बनाई गई है। इसके अलावा दो योजनाएं मंजूरी प्रक्रिया में हैं, जिनमें 1,060 झोपड़ीधारकों का समावेश है।

59 प्रस्तावों में 22,918 झोपड़ीधारक

झोपड़पट्टी पुनर्वसन क्षेत्र घोषित करने और विभिन्न प्रस्तावों की प्रक्रिया को भी गति दी जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार करीब 59 प्रस्ताव अलग-अलग चरणों में हैं। इन प्रस्तावों में कुल 22,918 झोपड़ीधारक शामिल हैं।

इनमें से 40 प्रस्तावों में स्वीकृत प्रस्ताव, स्वीकृति के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की प्रतीक्षा वाले प्रस्ताव, ठाणे मनपा द्वारा पात्र घोषित प्रस्ताव तथा झोपड़पट्टी पुनर्वसन क्षेत्र घोषित हो चुके प्रस्ताव शामिल हैं। इन 40 प्रस्तावों के तहत 11,718 झोपड़ीधारकों का पुनर्वसन प्रस्तावित है। वहीं, 19 प्रस्तावों में झोपड़पट्टी पुनर्वसन क्षेत्र घोषित करने की प्रक्रिया जारी है, जिनमें 11,200 झोपड़ीधारक शामिल हैं।

लंबित योजनाओं की अड़चनें होंगी दूर

प्राधिकरण क्षेत्र की 7 योजनाओं में तकनीकी अड़चनें बनी हुई हैं। इन योजनाओं में 3,215 झोपड़ीधारक शामिल हैं। प्राधिकरण की ओर से इन तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं को दूर कर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू है।

प्राधिकरण का कहना है कि केवल नई योजनाएं शुरू करना ही उद्देश्य नहीं है। पात्रता निर्धारण, पुनर्वसन क्षेत्र घोषित करने, योजना मंजूरी, निर्माण कार्य और लाभार्थियों को फ्लैट का कब्जा देने तक पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य वर्षों से पुनर्वसन की प्रतीक्षा कर रहे झोपड़ीधारकों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम