(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
ठाणे

Thane: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह, उपाध्यक्ष शशि यादव का इस्तीफा

Maharashtra Politics: शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। उपाध्यक्ष शशि यादव ने प्रदेश अध्यक्ष गुलाब दुबे पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: उत्तर भारतीय मतदाताओं में पैठ मजबूत करने को लेकर गठित शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन में विद्रोह शुरू हो गया है। कथित रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब दुबे की मनमानी से नाराज होकर संगठन के उपाध्यक्ष शशि यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे की तैयारी की है। हालांकि गुलाब दुबे ने कहा है कि संगठन को मजबूत करने को लेकर वे जो भी निर्णय लेते हैं, उसकी जानकारी वे शीर्ष नेतृत्व को देते हैं।

मनपा चुनाव के पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर शिवसेना में पहली बार अधिकृत रूप से उत्तर भारतीय संगठन बनाया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी गुलाब दुबे को सौंपी गयी थी। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों अन्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया था।

शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी के प्रमुख नेता एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है। संगठन के बाबत मैं जो भी निर्णय लेता हूं, उसकी जानकारी पाष्टर्टी के शीर्ष नेतृत्त्व व संबन्धित पदाधिकारियों को देता हूं। मुझ पर मनमानी का आरोप गलत है। गुलाब दुबे, प्रदेश अध्यक्ष, शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन

सेना उ भा संगठन के गठन के 1 माह में ही उभरे मतभेद

शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन का गठन हुए अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। संगठन के उपाध्यक्ष शशि यादव ने अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री शिंदे सहित अन्य संबंधित को भेज दिया है। शिवसेना नेतृत्व को भेजे अपने त्यागपत्र में शशि यादव ने गुलाब दुबे पर दूसरे पदाधिकारियों को विश्वास में नहीं लेने एवं मनमानी तरीके से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का आरोप लगाया है।

शशि यादव ने कहा है कि जो कार्यकर्ता 30-35 सालों से शिवसेना में काम कर रहे हैं, जिन्होंने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में खून-पसीना बहाया है उनकी अनदेखी की जा रही है। शशि यादव ने कहा है कि पतंजलि मिश्रा को उपाध्यक्ष पर नियुक्त कर कोंकण विभाग का प्रभारी बनाया गया है।

नवी मुंबई में मैं काम करा रहा हूं, हमारे काम में जानबूझ कर अड़ंगा लगाने के लिए पातंजलि मिश्रा की नियुक्ति की गयी है। उन्होंने यह कहा है कि पातंजलि मिश्रा शिवसेना में कब से हैं, उन्हें शिवसेना के बारे में क्या जानकारी है। उससे भी अवगत होने की जरूरत है।

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान

Paytm पेमेंट बैंक का लाइसेंस रद्द! RBI पहले भी कई बैंकों पर ले चुका है एक्शन, जानिए शेड्यूल्ड बैंक का मतलब

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग