'रील फॉर रोड्स' प्रतियोगिता (सोर्स: AI) 
ठाणे

ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं

Reel For Roads: मीरा-भाईंदर में खराब सड़कों और गड्ढों के विरोध में कांग्रेस ने 'रील फॉर रोड्स' प्रतियोगिता शुरू की है। विजेताओं को मेडिकल, कार और बाइक इंश्योरेंस दिए जाएंगे।

आलोक उमाकृष्ण

Reel For Roads Competition: मीरा- भाईंदर शहर में पहली ही बारिश के बाद सड़कों की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। सड़क निर्माण की गुणवत्ता और नागरिकों को हो रही परेशानियों को उजागर करने के लिए कांग्रेस ने 'रील फॉर रोड्स, मीरा- भाईंदर रील प्रतियोगिता 2026' की घोषणा की है।

जर्जर सड़कों को रील में दिखाने की अपील

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सड़क विकास पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद मीरा-भाईंदर की कई सड़कें पहली ही बारिश में गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए पार्टी ने नागरिकों से अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों, गड्ढों और उनसे होने वाली परेशानियों पर वीडियो रील बनाएं।

इन रीलों को #ReelForRoads हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर साझा करें और उसकी एक प्रति आयोजकों को ई-मेल के माध्यम से भेजें। कांग्रेस का कहना है कि इस अभियान से सड़क निर्माण की वास्तविक स्थिति सबके सामने आएगी और प्रशासन पर सुधार का दबाव बनेगा।

विजेताओं को मिलेगें इंश्योरेंस और पुरस्कार

यह प्रतियोगिता पूरे मानसून के दौरान आयोजित की जाएगी, जबकि इसके विजेताओं की घोषणा अगस्त के पहले सप्ताह में होगी। प्रतियोगिता में नागरिक अपने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गड्ढों पर रील बनाकर भाग ले सकेंगे। बेहतर रील बनाने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मेडिकल इंश्योरेंस, दूसरे स्थान के विजेता को कार इंश्योरेंस और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को बाइक इंश्योरेंस प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चयनित प्रतिभागियों को हेलमेट और फर्स्ट एड किट भी वितरित की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा और बेहतर सड़क निर्माण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कांग्रेस समूह के नेता जय ठाकुर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिए शहर की सड़कों की वास्तविक स्थिति को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामने लाना तथा बेहतर सड़क निर्माण के लिए जनदबाव तैयार करना है।

Delhi Protest LIVE: राष्ट्रपति भवन तक विपक्ष का मार्च, राहुल बोले- सरकार को जाना होगा

INDIA ब्लॉक से ठाकरे गुट ने क्यों बनाई दूरी? राष्ट्रपति से मुलाकात में नहीं होंगे शामिल, CM फडणवीस ने कसा तंज

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना