ठाणे पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ठाणे

Thane: नए साल पर ठाणे पुलिस सख्त, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

Maharashtra Police News: नए साल के जश्न के दौरान हादसों को रोकने के लिए ठाणे पुलिस ने 54 नाकों पर कड़ी नाकाबंदी शुरू की है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अपूर्वा नायक

Thane News In Hindi: नए साल के स्वागत में शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठाणे शहर पुलिस ने तैयारी कर ली है।

ट्रैफिक विभाग के पुलिस उपायुक्त पंकज शिरसाठ चेतावनी देते हुए कहा है कि थर्टी फर्स्ट और नए साल का स्वागत अपने और दूसरों के लिए सुरक्षित तरीके से करें। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ। ज्ञानेश्वर चव्हाण के निर्देश पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू हो गयी है, ट्रैफिक विभाग के 59। अधिकारी और 680 कर्मचारी कुल मिलाकर 739 जवानों की तैनाती की जा रही है।

ठाणे पुलिस आयुक्त डुंबरे ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का दिया निर्देश

  • गौरतलब है कि यर्टी फर्स्ट और नए साल के स्वागत के कार्यक्रमों के साथ-साथ इस साल ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ठाणे गनपा, कल्याण-डोंबिवली मनपा, उल्हासनगर महानगरपालिका और भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के आम चुनाय भी हो रहे हैं।
  • जिसको लेकर ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने एवं कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में कुल 54 जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के नाके है। जिनमें से देऊर, उपवन, दुर्गाडी, कटाई नाका, मुंब्रा, संजगोली को हॉटस्पॉट के तौर पर मार्क किया गया है। शराब पीकर गाड़ी चलाने, सड़क पर शोर मचाने या सार्वजनिक स्थानी पर गलत व्यवहार करने वाली पर सख्त एवाशन लिया जाएगा। वर्ष 2025 तक लोक अदालत (कोर्ट) में 1 लाख 42 हजार 607 ई-चालान पर एक्शन लिए गए है।

ठाणे ट्रैफिक डिपार्टमेट पुरी कोशिश कर रहा है कि चटर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न आसानी से हो सके, इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि शराब पीकर गाड़ी चलाने, स्टंट करने या तेज गाड़ी चलाने से एक्सीडेंट हो सकते हैं और आपकी और दूसरों की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ठाणे ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। - पंकज शिरसाद, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक)

बकाया भरने के लिए उम्मीदवारों की भीड़

ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ठाणे मनपा, कल्याण-डोंबिवली मनपा, उल्हासनगर मनपा और भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के आम चुनावों के लिए नॉमिनेशन पेपर फाइल करते समय, गाड़ियों पर ई-चालान का फाइन बकाया नहीं होना चाहिए।

अगर ई-चालान का फाइन बकाया है, तो कैंडिडेट का पचों खारिज किया जा सकता है। इसलिए, पेंडिंग ई-चालान भरने के लिए ठाणे ट्रैफिक डिपार्टमेंट में उम्मीदवारों की भीड़ लगी हुई है। सोमवार तक, 310 उम्मीदवारों ने बकाया ई-चालान के लिए 11 लाख 50 हजार 550 रुपये का फाइन जमा किया है। इसमें से ठाणे 104, उल्हासनगर - 08, भिवंडी 117 और कल्याण डोंबिवली इलाके 81 उम्मीदवारों ने बकाया ई-चालान भर दिया है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट