ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media) 
ठाणे

होम टाउन Thane में एमवीए को झटका, कांग्रेस ने अकेले लड़ने का ऐलान

Maharashtra News: ठाणे मनपा चुनाव में कांग्रेस ने महाविकास आघाड़ी से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सीट बंटवारे और कार्यकर्ताओं के अपमान को लेकर पार्टी ने नाराजगी जताई।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के होम टाउन में महायुति को घेरने के प्रयास में जुटी महा विकास आघाड़ी को जोरदार झटका लगा है। मुंबई के बाद अब ठाणे में भी कांग्रेस ने खुद के दम पर मनपा चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।

इसकी घोषणा ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण ने सोमवार को पत्रकार परिषद में की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दबाव पर यह निर्णय लिया गया है। चव्हाण ने एनसीपी (एसपी) एवं शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं पर कांग्रेस को अपमानित करने का भी आरोप लगाया।

ठाणे शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में विक्रांत चव्हाण ने कहा कि लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को रोकने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एनसीपी (एसपी) एवं शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों के लिए जी जान से मेहनत की। ठाणे में राजन विचारे एवं जितेंद्र आव्हाड के लिए कांग्रेस ने पसीना बहाया। लेकिन जब कार्यकर्ताओं की बात आयी तो आनाकानी शुरू हो गयी। चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा मिल कर चुनाव लड़ने की थी।

35 सीटें मांगी थी

  • हमने सबसे पहले लिखित प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने महा विकास आघाडी के तहत 35 सीटों की मांग की थी। लेकिन मनसे के गठबंधन में शामिल करने के बाद कांग्रेस को अपमानित करने का प्रयास शुरू हो गया। 10 सीट का ऑफर दिया गया वह भी हमारे पैनल में भी इच्छा के विपरीत दूसरों को डालने की बात कही गयी। पिछले चुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार निवर्वाचित हुए थे उसमें से दो को कांग्रेस से अलग कर दिया गया।
  • विक्रांत चव्हाण ने कहा कि हम भी चाहते हैं कि भ्रष्टाचारी एवं संप्रदायिक ताकतों को रोका जाए, इसके लिए हम कम सीट पर भी समझौता करने के लिए तैयार थे, लेकिन वर्षों से पार्टी का काम कर रहे कार्यकर्ताओं को हम क्या जवाब दें। पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए अकेले दम पर मैदान में उत्तरने का निर्णय लिया है। यदि वंचित बहुजन आघाड़ी का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

शेकाप में भगदड़ जारी

जब से शेकाप ने आम चुनावों को लेकर महाविकास आघाडी के सामने सरेंडर किया है, तब से शेकप के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसलिए, कई कार्यकर्ता शेकाप को आखिरी सलाम कर रहे है और देश के विकास की सोच वाली भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में शेकाप के वाहतूक सेल के रायगड जिला अध्यक्ष जयेंद्र बबन शेलके अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजय में शामिल हुए। इसके पहले कलंबोली के तहत आने वाले रोडपाली में शेकाप को झटका लगा था।

पॉलिसी बदलने से कमजोर हो रही शेकाप

पनवेल के विधायक प्रशांत ढाकुर, महेश बालदी, भाजपा के उत्तर रायगड जिला अध्यक्ष अविनाश होली, अरुणशेठ भगत्, परेश ठाकुर ने शेलके का स्वागत किया। इस अवसर पर नितिन पाटिल, प्रल्हाद केणी, वासुदेव घरत, भूपेंद्र पाटिल, सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। शेलके ने कहा कि शंकाप अपने मकसद और पॉलिसी भूलकर दूसरी पार्टियों के नवशे कदम पर चल रही है। जिसकी वजह से कभी एक कामयाब पार्टी कहीं जाने वाली शेकाप अब लगातार कमजोर होती जा रही है, शेकाप की मौजूदा हालत खराब हुई है, जिसकी वजह से दूसरी पार्टियों के साये में रहने की आदी हो गई है। यहीं जिसकी वजह से कार्यकर्ता नाराज है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला