प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
ठाणे

ठाणे मनपा चुनाव के लिए प्रशासन तैयार, 2013 बूथों पर मतदान; 33 प्रभाग, 131 नगरसेवक-ठाणे में चुनावी रण

Voter Awareness: ठाणे मनपा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने प्रशासन पूरी तरह तैयार है। 15 जनवरी को 33 प्रभागों में 2013 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी, आयुक्त सौरभ राव ने मतदान की अपील की।

अंकिता पटेल

Thane Municipal Corporation: ठाणे महानगरपालिका का चुनाव निर्भय व शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर मनपा आयुक्त एवं चुनाव अधिकारी सौरभ राव के नेतृत्व में प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में कुल 33 प्रभागों में 131 नगरसेवकों का चुनाव कराया जाना है।

इसके लिए 15 जनवरी को कुल 2013 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मनपा आयुक्त सौरभ राव ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने व मतदान करने की अपील की है। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि मनपा आयुक्त ने चुनाव के प्रत्येक चरण के काम की नियमित समीक्षा की है और प्रत्यक्ष रूप से निरीक्षण भी किया है।

चुनाव अधिकारियों द्वारा चुनावी गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

चुनाव आयोग की तरफ से नियुक्त मुख्य चुनाव निरीक्षक पी। वेलरासु, व चुनाव निरीक्षक समीक्षा चंद्राकर की तरफ से भी चुनाव की कार्रवाई पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। ठाणे मनपा क्षेत्र में 16,49,869 मतदाता हैं, जिनमें से 8.63,878 पुरुष और 7,85,830 मुदिलाएं और 159 तृतीयपंथी हैं।

चुनाव के लिए 9 वार्ड 11 चुनाव निर्णय अधिकारी हैं और चुनाव का सामान वहीं से बांटा और जमा किया जाना है। चुनाव के लिए 33 वार्ड में कुल 2013 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

पोलिंग स्टेशनों पर मदद के लिए वॉलंटियर, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, सीनियर सिटिजन के बैठने की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा समेत सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। मतदान केंद्रों पर काम के लिए एक मतदान केंद्र अध्यक्ष, 3 मतदान अधिकारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को नियुक्त किया गया है।

उनकी दो ट्रेनिंग पूरी हो चुकी हैं और 20 परसेंट रिज़र्व समेत कुल 12,650 अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा, हर मतदान केंद्र पर पुलिस भी तैयार रहेगी।

चुनाव के लिए कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट मिल गई हैं और सभी वोटिंग मशीनों का शुरुआती इंस्पेक्शन हो चुका है। सभी वोटिंग मशीनों को सील करके संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पुलिस की कड़ी निगरानी में रखा गया है। सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी सिस्टम लगाए गए हैं।

वेबकास्टिंग के जरिए प्रोसेस पर कंट्रोल

चुनाव अधिकारी के कार्यालय, स्ट्रांग रूम, इवीएम कमीशनिंग की जगह, मटीरियल बांटने की जगह, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र काउंटिंग की जगह, मेन स्ट्रांग रूम, चेक पोस्ट वगैरह पर कड़ी नज़र रखने और चुनाव प्रोसेस की ट्रांसपेरेंसी और सिक्योरिटी बनाए रखने के लिए अब तक कुल 648 सीसीटीवी कैमरे एक्टिवेट किए गए हैं। ठाणे मनपा क्षेत्र के 11 विभागों में 45 जगहों पर कुल 305 संवेदनशील और अति संवेदनशील हैं। इस स्थानों पर कुल 701 कैमरे लगाए गए हैं।

सखी और आदर्श मतदान केंद्र

ठाणे मनपा क्षेत्र के 11 विभागों में एक महिला सखी पोलिंग स्टेशन (पिक बूथ) को पर्यावरण के अनुकूल आदर्श पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। मतदान केंद्र अध्यक्ष चुनाव अधिकारी 1 से 3, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा सखी पतदान केंद्र पर नियुक्त पुलिस कर्मचारी भी महिलाएं होंगी

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO