4 बिन ठाणे क्लीन अभियान (सोर्सः AI) 
ठाणे

4 बिन ठाणे क्लीनः विश्व पर्यावरण दिवस पर नई पहल से सुधरेगा कचरा प्रबंधन, नागरिकों की भागीदारी बढ़ेगी

Thane News: विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाणे मनपा ने '4 बिन ठाणे क्लीन' अभियान शुरू किया। इसके तहत घरों और सोसायटियों में कचरे को चार श्रेणियों में अलग करना अनिवार्य किया गया है।

आलोक उमाकृष्ण

Thane Municipal Corporation Clean City Campaign: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ठाणे महानगरपालिका ने शहर में स्वच्छता और प्रभावी कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए ‘4 बिन ठाणे क्लीन’ विशेष अभियान शुरू किया है। मनपा आयुक्त सौरभ राव की उपस्थिति में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य कचरे का स्रोत स्तर पर ही वर्गीकरण कर वैज्ञानिक तरीके से उसका प्रबंधन, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर मनपा के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

सर्वोच्च न्यायालय ने दिए निर्देश

यह अभियान सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा ठोस कचरा प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शहर के प्रत्येक घर, हाउसिंग सोसायटी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और अन्य संस्थानों को कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करना अनिवार्य किया गया है। इससे कचरे के संग्रहण, परिवहन और निपटान की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनेगी।

अभियान का प्रोसेस

अभियान के तहत गीला कचरा, सूखा कचरा, कागज एवं प्लास्टिक तथा धातु सहित अन्य अपशिष्ट को अलग-अलग डिब्बों में जमा करने पर जोर दिया जा रहा है। गीले कचरे में रसोई और खाद्य पदार्थों से निकलने वाला जैविक कचरा शामिल है, जबकि सूखे कचरे में कागज, प्लास्टिक, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य सामग्री शामिल है। महा नगर पालिका का मानना है कि इस पहल से कचरा प्रबंधन प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ेगी। अभियान के माध्यम से ठाणे को अधिक स्वच्छ, हरित और टिकाऊ शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज