सांसद श्रीकांत शिंदे (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे जिले के 75 हजार खिलाड़ियों को मिला मजबूत मंच, खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरे सांसद श्रीकांत शिंदे

Khasdar Krida Sangram 2: ठाणे जिले में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल पर आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम-2’ को खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम-2’ में ठाणे जिले के करीब 75 हजार खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

  • सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पिकलबॉल और बॉक्स क्रिकेट में खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर उत्साह बढ़ाया।

  • क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी के साथ मल्लखंब, ताइक्वांडो, तीरंदाजी और निशानेबाजी को भी मिल रहा प्रोत्साहन।

Thane Sports Festival: ठाणे जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और कौशल प्रदर्शित करने का बड़ा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम-2’ को खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे की पहल पर आयोजित इस क्रीड़ा संग्राम के माध्यम से अब तक जिले के करीब 75 हजार खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। यह अब केवल खेल स्पर्धा तक सीमित न रहकर जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने वाला एक व्यापक खेल महोत्सव बनता जा रहा है। यह बात सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कही।

खिलाड़ियों में उत्साह और अनुशासन

खासदार क्रीड़ा संग्राम के दूसरे संस्करण के तहत रविवार को ठाणे के विभिन्न स्थानों पर आयोजित पिकलबॉल, बॉक्स क्रिकेट और मल्लखंब प्रतियोगिताओं का सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। खास बात यह रही कि सांसद शिंदे स्वयं भी खिलाड़ियों के साथ पिकलबॉल और बॉक्स क्रिकेट में शामिल हुए और खेल का आनंद लिया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और जीत के प्रति जज्बा देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

खेल संस्कृति को नई पहचान दे रहा ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम’

पत्रकारों से बातचीत में सांसद शिंदे ने कहा कि ‘खासदार क्रीड़ा संग्राम’ के जरिए ठाणे जिले के लगभग 75 हजार खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर लाने का काम किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने और आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराना है। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों के साथ पिकलबॉल, मल्लखंब, ताइक्वांडो, तीरंदाजी और निशानेबाजी जैसे विविध खेलों को भी इस आयोजन में प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिल रही है। आने वाले समय में भी ठाणे जिले में इसी तरह के व्यापक खेल आयोजन किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके।

खासदार क्रीड़ा संग्राम 2

अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं पर जोर

सांसद डॉ शिंदे ने कहा कि केवल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जिले में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। डोंबिवली और कलवा में आधुनिक वर्टिकल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जा रहे हैं। वहीं, अंबरनाथ में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मैदान के लोकार्पण के साथ ग्रीन सिटी में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल और भव्य क्रिकेट मैदान के निर्माण की दिशा में भी पहल की गई है।

सांसद श्रीकांत शिंदे

बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का लक्ष्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अभ्यास के लिए दूर-दराज के शहरों में न जाना पड़े और ठाणे जिले से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकें। इस अवसर पर सांसद नरेश म्हस्के, विधायक रवींद्र फाटक, ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपलोलकर, स्थानीय नगरसेवक, पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?