ठाणे युवा महोत्सव में छाई युवाओं की प्रतिभा: अब 27 नवंबर को पनवेल में दिखेगा जलवा, जानें पूरी खबर

Thane Yuva Mahotsav 2026-27: कल्याण में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 संपन्न हुआ। छह विधाओं में प्रतिभा दिखाने वाले विजेता को पनवेल में होने वाले विभागीय महोत्सव में ठाणे का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Kalyan Sacred Heart School Youth Festival
जिला सूचना अधिकारी मनोज सुमन शिवाजी सानपसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण के सेक्रेड हार्ट स्कूल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 आयोजित हुआ।

  • कविता लेखन, चित्रकला, लोकगीत, लोकनृत्य, पथनाट्य और PPT की प्रतियोगिताएं हुईं।

  • मनोज सुमन शिवाजी सानप ने ‘शहीद कैप्टन विनायक गोरे’ एकपात्री प्रस्तुति दी।

  • जिला क्रीड़ा अधिकारी सुवर्णा बारटक्के ने महोत्सव के उद्देश्य बताए।

Kalyan Sacred Heart School Youth Festival: ठाणे में महाराष्ट्र शासन के क्रीड़ा एवं युवा सेवा संचालनालय, पुणे के अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय, ठाणे की ओर से जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का आयोजन रविवार को कल्याण के सेक्रेड हार्ट स्कूल में किया गया। इस महोत्सव में ठाणे जिले के युवाओं ने अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष एवं जिला सूचना अधिकारी मनोज सुमन शिवाजी सानप के हाथों हुआ। इस अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल की वरिष्ठ माध्यमिक विभाग प्रमुख श्रीमती सजिथा नायर, जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रणव देसाई तथा युवा पुरस्कार संगठन के श्री सुनील म्हसकर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Kalyan Sacred Heart School Youth Festival
जिला स्तरीय युवा महोत्सवसोर्स- सोशल मीडिया

विजेता अब विभागीय स्तर पर करेंगे ठाणे का प्रतिनिधित्व

कार्यक्रम की शुरुआत जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती सुवर्णा बारटक्के के प्रास्ताविक संबोधन से हुई। उन्होंने युवा महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं में छिपी प्रतिभा को सामने लाना, उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

शासन की ओर से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी अब 27 नवंबर 2026 को रायगढ़ जिले के पनवेल स्थित आद्य क्रांतिकारक वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह में आयोजित होने वाले विभागीय युवा महोत्सव में ठाणे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Kalyan Sacred Heart School Youth Festival
अदालत के आदेश को नजरअंदाज कर डोंबिवली में पेड़ों पर लगाई लाइटिंग, पर्यावरण प्रेमियों ने जताया विरोध

देशभक्ति के एकपात्री प्रयोग ने बांधा समां

महोत्सव का सबसे आकर्षक और प्रेरणादायी क्षण उस समय देखने को मिला, जब प्रतियोगिताओं की शुरुआत से पहले कार्यक्रम के अध्यक्ष  मनोज सुमन शिवाजी सानप ने स्वयं देशभक्ति पर आधारित 'शहीद कैप्टन विनायक गोरे' नामक प्रभावशाली एकपात्री प्रयोग प्रस्तुत किया।

उनके सशक्त अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित विद्यार्थियों, युवाओं और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से युवाओं को देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश मिला। उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज के साथ उनकी प्रस्तुति का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Kalyan Sacred Heart School Youth Festival
जिला स्तरीय युवा महोत्सवसोर्स- नवभारत
Kalyan Sacred Heart School Youth Festival
पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर में बड़ा अपडेट! 15 दिसंबर से बिजली के तारों में दौड़ेगा करंट, 98% काम पूरा

6 विधाओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय महोत्सव में कविता लेखन, चित्रकला, लोकगीत, लोकनृत्य, पथनाट्य और पीपीटी प्रस्तुतीकरण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

जिले के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनकी प्रस्तुतियों में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।