नरेश म्हस्के (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे-कसारा-खोपोली मार्ग पर 15 डिब्बा लोकल चलाने की मांग तेज, सांसद नरेश म्हस्के का डीआरएम को पत्र

Central Railway Mumbai: ठाणे, कसारा और खोपोली रेल मार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज हो गई है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • ठाणे-कसारा-खोपोली मार्ग पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग।

  • सांसद नरेश म्हस्के ने मध्य रेलवे मुंबई मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने की अपील की।

  • 33 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार की परियोजना शुरू हुई थी, कुछ स्टेशनों पर काम पूरा होने के बावजूद यात्रियों को लाभ नहीं।

  • करीब 100 दिन बाद भी 12 डिब्बों वाली लोकल को 15 डिब्बों में बदलने के अलावा नई सेवाएं शुरू नहीं होने पर सवाल

Thane Kasara Khopoli Local Train: मध्य रेलवे के कसारा और खोपोली मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने इस संबंध में मध्य रेलवे मुंबई मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर तत्काल अतिरिक्त 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनें शुरू करने और अधूरे प्लेटफॉर्म विस्तार के काम को जल्द पूरा करने की मांग की है।

33 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार

सांसद म्हस्के ने पत्र में कहा है कि मध्य रेलवे पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ठाणे से कसारा और खोपोली के बीच 33 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार की परियोजना शुरू की गई थी। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कल्याण-कर्जत-खोपोली सेक्शन के कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम पूरा भी हो चुका है। इसके बावजूद इन सुविधाओं का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।

100 दिन बाद भी नहीं बढ़ीं 15 डिब्बों वाली लोकल

रेलवे प्रशासन ने 20 जुलाई और 15 अगस्त को सीएसएमटी से कर्जत तथा खोपोली रूट पर एक-एक 12 डिब्बों वाली लोकल को 15 डिब्बों में परिवर्तित कर सेवाएं शुरू की थीं। करीब 100 दिन बीत जाने के बावजूद एक भी नई 15 डिब्बों वाली लोकल सेवा शुरू नहीं की गई है। सांसद का कहना है कि जब संबंधित स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म तैयार हैं और कोई तकनीकी बाधा भी नहीं है, तो अतिरिक्त सेवाएं शुरू करने में देरी का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कल्याण-कर्जत-खोपोली रूट पर चलने वाली भीड़भाड़ वाली 12 डिब्बों की लोकल को प्राथमिकता के आधार पर 15 डिब्बों में बदलने की मांग की है।

कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम अधूरा

सांसद ने ठाणे-कल्याण धीमे रेल मार्ग और कसारा सेक्शन में प्लेटफॉर्म विस्तार के अधूरे कार्यों पर भी नाराजगी जताई है। उनके मुताबिक, पिछले वर्ष दिवाली के बाद शुरू हुए इन कार्यों को एक साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कई स्टेशनों पर काम अब भी पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण यात्रियों को प्रस्तावित सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विस्तारित प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

म्हस्के ने पत्र में विस्तारित प्लेटफॉर्म के उन हिस्सों पर सुरक्षा व्यवस्था का सवाल भी उठाया है, जिनका फिलहाल उपयोग नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि ऐसे खाली हिस्सों पर भिखारियों, बेघर लोगों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगने से यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। खासकर रात के समय सफर करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने चिंता जताई है।

यात्रियों को नहीं मिल रहा लाभ

सांसद नरेश म्हस्के ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि 15 डिब्बों वाली लोकल की फेरियां तत्काल बढ़ाई जाएं, ठाणे-कल्याण धीमे मार्ग और कसारा सेक्शन में अधूरे प्लेटफॉर्म विस्तार के काम युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं। साथ ही विस्तारित प्लेटफॉर्म पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी की गश्त बढ़ाई जाए तथा असामाजिक तत्वों के जमावड़े को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?